Sapna Choudhary: सपना चौधरी पर चल रहे 35 मुकदमे, हरियाणवी स्टार ने सुनाई आपबीती बोलीं- लोगों के हंगामे की वजह से मुझे बैन कर दिया गया

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने रियलिटी शो द 50 में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं. एक किस्सा वो भी सुनाया जब वो परफॉर्म करने अपराधियों की महफिल में पहुंच गई थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सपना चौधरी पर क्यों चल रहे कोर्ट केस?
Social Media
नई दिल्ली:

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने रियलिटी शो ‘द 50' में अपने करियर के शुरुआती संघर्षों और चुनौतियों के बारे में दिल खोलकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि उनके खिलाफ कुल मिलाकर लगभग 35 मुकदमे दर्ज हैं. ये मामले ज्यादातर उन इवेंट्स से जुड़े हैं जहां भीड़ की अफरा-तफरी, कुर्सियां उछालना और झगड़े आम बात थीं. सपना चौधरी ने बताया कि बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद उनके करियर में पॉजिटिव और अच्छा बदलाव आया. इससे पहले परफॉर्मेंस के दौरान अराजकता होती रहती थी, जिसकी वजह से कई जगहों पर उन्हें बैन कर दिया गया है. खासकर बागपत, बाड़ोत और मेरठ वाले इलाकों में उनके नाम से किसी भी कार्यक्रम की इजाजत नहीं मिलती.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने सबसे पहले मदद को आगे आए सोनू सूद को सुनाई खरी खोटी- बोले- कृपया गलतफहमी दूर करें

अपराधियों की महफिल में हुई थी सपना की परफॉर्मेंस!

सपना चौधरी ने एक बेहद डरावनी घटना का भी जिक्र किया जो उनके शुरुआती दिनों की है. घर में आर्थिक तंगी थी, इसलिए वे और उनकी मां हर वक्त प्रार्थना करती रहती थीं कि कोई परफॉर्मेंस का ऑफर मिल जाए. एक रात काफी देर में फोन आया. बिना ज्यादा पूछताछ किए उन्होंने हामी भर दी. शाम को जब वे लोकेशन पर पहुंचीं, तो सामने 25-26 टेबल सजे नजर आए और हर टेबल पर खुले में हथियार पड़े थे. ऐसा माहौल था मानो कुछ लोग अभी-अभी जेल से रिहा होकर जश्न मना रहे हों. वहां करीब 50-55 लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह का सिख परिवार लाहौर से आकर बसा जियागंज, उस छोटे से शोमू की कहानी जो कीर्तन गाने जाता था गुरुद्वारे

Advertisement

स्टेज पर सपना को किस करके भाग गया शख्स

सपना ने पहले एक सोलो गाना पेश किया, फिर डुएट शुरू किया. परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स बार-बार उनके पास आता, कान में कुछ फुसफुसाता और चला जाता. शोर की वजह से कुछ समझ नहीं आ रहा था. उनकी मां ने वहां से निकलने की गुजारिश की, लेकिन जवाब मिला कि “डांस अभी बाकी है, पहले डांस करो फिर जाओ. हमने पैसे तो दिए हैं ना?” जब सपना फिर स्टेज पर गईं, तो वही व्यक्ति अचानक पीछे से आया और उनके गाल पर किस करके भाग गया. इसके बाद सपना ने परफॉर्मेंस रोक दी और बैकस्टेज जाकर बैठ गईं. उन्होंने साफ कह दिया कि अब नहीं नाचेंगी. मां ने उन लोगों से कड़ा विरोध जताया कि किसी की बेटी या बहन को बुलाकर ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मां ने हिम्मत से लिया कड़ा फैसला

आखिर में मां ने सपना का हाथ थामा और दोनों तेजी से बाहर की तरफ बढ़ीं. सपना को डर था कि पीछे से गोली चल सकती है लेकिन मां रुकी नहीं. किसी तरह वे गेट पार कर कार में सवार हुईं और वहां से दूर निकल गईं. सपना ने इसे अपने जीवन की सबसे खतरनाक रात बताया.
इस तरह के एक्सपीरियंस के बावजूद, बिग बॉस जैसे प्लेटफॉर्म ने उनके करियर को नई दिशा दी और कई मुश्किलों से बाहर निकाला.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 26 साल पहले आए होली के इस गाने में रंगों के बीच दिखा था शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय का रोमांस

Featured Video Of The Day
Iran Missile Attack on US Base Diego Garcia: क्या ईरान के पास है 4000 KM Range Ballistic Missile?