धुरंधर 2 के बाद इतिहास के पन्नों को पलटेंगे 'एसपी चौधरी', संजय दत्त की आखिरी सवाल का आया टीजर, फैंस बोले- आउटस्टैंडिंग

धुरंधर 2 में एसपी असलम चौधरी का किरदार निभाने वाले एक्टर संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म आखिरी सवाल में महात्मा गांधी के निधन के बाद लगाए गए बैन से लेकर बाबरी मस्जिद ढहाने के आरोपों तक की झलक दिखाई जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म आखिरी सवाल का आया टीजर
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हासिल कर ली है. वहीं 1500 करोड़ की तरफ कमाई बढ़ चुकी है. जबकि इस फिल्म में नजर आने वाले एक्टर्स अपनी अपकमिंग फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं. इसी बीच धुरंधर 2 में एसपी असलम चौधरी का किरदार निभाने वाले एक्टर संजय दत्त अपकमिंग फिल्म आखिरी सवाल के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. इसी बीच नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग के डायरेक्शन में बनी 'आखरी सवाल' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म को निखिल नंदा ने प्रोड्यूस किया है. 

आखिरी सवाल के बारे में

महात्मा गांधी के निधन के बाद लगाए गए बैन से लेकर बाबरी मस्जिद ढहाने के आरोपों तक, 'आखरी सवाल' ऐसे गंभीर सवाल उठाती है जिनके जवाब लोग लंबे समय से ढूंढ रहे हैं. निडर और बेबाक, यह टीज़र इतिहास की गहराई में उतरता है और एक ऐसी कहानी पेश करता है जो निश्चित रूप से पूरे देश में एक नई बहस छेड़ देगी. संजय दत्त के साथ-साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे शानदार कलाकारों से सजी 'आखरी सवाल' उन फिल्मों में से एक है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी अनाउंसमेंट के साथ ही हलचल मचाने के बाद, मेकर्स ने हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर टीजर रिलीज किया है, और इसने अभी से ही चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है.

ये भी पढे़ं- धुरंधर 2 के बाद राकेश बेदी की चमकी किस्मत! हाथ आए दो बड़े प्रोजेक्ट, धुरंधर 3 को लेकर भी किया खुलासा

Advertisement

आखिरी सवाल की कहानी 

 बहुप्रतीक्षित टीजर फिल्म के विषय की एक पावरफुल झलक दिखाता है, जिसका मकसद उस छिपी हुई कहानी की परतों को खोलना है.  कहानी विक्की की है, जो एक होनहार लेकिन थोड़ा गुस्सैल स्कॉलर है और प्रोग्रेसिव इंडिया का एक महत्वाकांक्षी युवा है. विक्की अपनी थीसिस रिजेक्ट होने के बाद अपने गुरु प्रोफेसर गोपाल नडकर्णी पर पक्षपात का आरोप लगाता है, जो शुरू में एक निजी एकेडमिक विवाद होता है, वो बाद में नेशनल टेलीविजन पर होने वाली बहस में बदल जाता है. यह फिल्म भारत के युवाओं के मन में उठने वाले सुलगते सवालों उनकी उम्मीदों, शंकाओं और ऐतिहासिक घटनाओं व तथ्यों के जरिए सच की उनकी तलाश को दिखाती है. फिल्म के केंद्र में गुरु-शिष्य के बीच का एक जबरदस्त टकराव है, जहाँ विक्की की लगातार पूछताछ एक गहरे व्यक्तिगत मकसद का खुलासा करती है. आखिर में, उसका 'आखरी सवाल' एक सदी पुराने ऐसे राज से पर्दा उठाता है जो या तो प्रोफेसर को सही साबित कर सकता है या उन दोनों को बर्बाद. 

अभिजीत मोहन वारंग के बारे में 

अभिजीत मोहन वारंग, जिन्होंने 2021 में मराठी ड्रामा 'पिकासो' से अपने डायरेक्शन की शुरुआत की थी, उन्हें 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में स्पेशल मेंशन मिला था. उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा में लगातार प्रभावशाली फिल्में दी हैं, जिनमें 'डेजा वू', 'प्रेम प्रथा धूमशान', 'पिकोलो' और शॉर्ट फिल्म 'वर्चुअल रियलिटी' शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- Ramayana Teaser Live Updates: रामायणम् का आया हनुमान जयंती पर टीजर, आलिया भट्ट ने दिखाई रणबीर कपूर के राम अवतार की झलक

Advertisement

इस दिन रिलीज होगी आखिरी सवाल

'निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स' के बैनर तले बनी यह फिल्म निखिल नंदा द्वारा पेश की जा रही है, जिन्होंने जियो हॉटस्टार और अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए कई प्रोजेक्ट्स किए हैं. 'आखरी सवाल' को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म की कहानी, पटकथा और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं. संगीत मोंटी शर्मा ने दिया है और इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं. 'आखरी सवाल' 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. 

Featured Video Of The Day
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फूट-फूटकर क्यों रोने लगे कांग्रेस विधायक, देखें VIDEO
Topics mentioned in this article