'औरतें मर्दों से पैसे चाहती हैं', समय रैना के शो 'Latent 2' में आलिया भट्ट के रिएक्शन की हो रही है सराहना

डिजिटल क्रिएटर कृत्या आनंद द्वारा शेयर किए गए इसी वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, आलिया को श्रेय देना होगा कि उसने उसे टोका. समय शुरू में कुछ नहीं कहने वाला था. जब आलिया ने उसे टोका तो उसने समय ने स्टैंड लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
समय रैना के शो 'Latent 2' में आलिया भट्ट के रिएक्शन की हो रही है सराहना
नई दिल्ली:

'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) का दूसरा सीजन 20 जून, 2026 को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर शुरू हुआ. जब आलिया भट्ट अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए शरवरी के साथ शो में आईं. तब होस्ट समय रैना ने कहा, यह 'लेटेंट' का सबसे अच्छा पल था और आलिया भट्ट के लिए सबसे खराब. पिछले विवादों के बाद दूसरे सीजन का पहला एपिसोड ज्यादा साफ-सुथरा, मजेदार और थोड़ा फीका था. हालांकि, सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की तारीफ हो रही है, क्योंकि उन्होंने समय रैना के साथ बातचीत के दौरान एक महिला-विरोधी सोच वाले फैन को टोक दिया. 

बातचीत के दौरान समय रैना ने आलिया भट्ट से पूछा, "लड़कियों को लड़कों में सबसे ज्यादा क्या पसंद आता है?" तब 'अल्फा' स्टार जवाब देने ही वाली थीं कि तभी एक दर्शक चिल्लाया, "पैसा." तुरंत आलिया ने पूछा, "यह किसने कहा?" समय रैना ने बीच में कहा, "कोई गरीब आदमी होगा." 

यह भी पढ़ें- शाहरुख, सलमान, अल्लू और रजनीकांत को पीछे छोड़ा पीछे, बना देश का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर, एक प्रोजेक्ट के लिए 325 करोड़ 

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर एडवोकेट निकिता डुगर के शेयर किए गए वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर से ज्यादा अमीर हैं. एक और व्यक्ति ने कहा, "मुझे अच्छा लगा कि आलिया ने तुरंत रिएक्ट किया और शायद समय को पुरानी बातें याद आ गईं, इसलिए वह आगे आया." तीसरे व्यक्ति ने कहा, "उन्हें इतनी ज्यादा तकलीफ इसलिए होती है, क्योंकि वे खुद भी इतना नहीं कमा पाते." चौथे व्यक्ति ने प्रणित मोरे से समय रैना से सीखने को कहा, क्योंकि समय ने हिमांशु जांगड़ा का साथ दिया और उसका हौसला बढ़ाया, जब हिमांशु ने एक महिला की गरिमा की तुलना 370 रुपये की बिरयानी से की थी. एक और व्यक्ति ने कहा, "समय को अब अच्छी तरह पता है कि प्रणित मोरे के साथ क्या हुआ था, इसलिए वह अब कोई विवाद नहीं चाहता."

डिजिटल क्रिएटर कृत्या आनंद द्वारा शेयर किए गए इसी वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, "आलिया को श्रेय देना होगा कि उसने उसे टोका. समय शुरू में कुछ नहीं कहने वाला था. जब आलिया ने उसे टोका तो उसने समय ने स्टैंड लिया. असल में दोनों की तारीफ होनी चाहिए." एक और व्यक्ति ने कहा, "उस प्रणित मोरे को समय की वापसी से सीखना चाहिए."

यह भी पढ़ें-  Father's Day: जब बड़े पर्दे पर दिखी रियल लाइफ पिता-बेटे की जोड़ी, तो क्या रहा फिल्म का अंजाम?

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2
कल इंस्टाग्राम पर समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सेट से 'अल्फा' स्टार्स आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक तस्वीर शेयर की और इस बात की पुष्टि की कि ये दोनों एक्ट्रेस सीजन 2 की शुरुआत करेंगी. एक सेगमेंट के दौरान समय ने शरवरी से पूछा, "मरने से पहले तुम कौन सी तीन चीजें करना चाहती हो?" उसने जवाब दिया, "एक तो हिट फिल्म देना, है ना?" कॉमेडियन को जवाब देते हुए 'अल्फा' एक्ट्रेस ने कहा, "एक तो हिट फिल्म देना, दूसरा तुम्हें मारना और तीसरा कभी भी तुम्हारी तरफ से फ्लर्टिंग का शिकार न होना."

Advertisement
Featured Video Of The Day
800 साल पुरानी परंपरा जीवंत! उडुपी के पुत्तगे मठ में पढ़ाई जा रही है भगवद्गीता
Topics mentioned in this article
Samay Raina
Samay Raina Alia Bhatt Episode
Alia Bhatt
Alia Bhatt News In Hindi
Alia Bhatt Latest Film