समय रैना के 8 मिलियन फॉलोअर्स, सिर्फ इन 2 लोगों को फॉलो करते हैं कॉमेडियन, एक है टीवी की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन

Samay Raina Instagram: विवादों में रहने वाले समय रैना के इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जबकि वह केवल दो लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें से एक कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 1 min
समय रैना केवल इन दो लोगों को करते हैं फॉलो
नई दिल्ली:

2025 में हुए 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर यूट्यूब की दुनिया पर छा चुके हैं. कॉमेडियन ने नए शो 'स्टिल अलाइव' से धमाकेदार वापसी की है और अपने डिप्रेशन से लेकर हर उस शख्स को रोस्ट किया है, जिन्होंने बुरे समय में उनपर निशाना साधा था. नए शो को खूब पसंद किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉमेडियन को सोशल मीडिया पर 8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, लेकिन वो किसे फॉलो करते हैं?

इन दो लोगों को फॉलो करते हैं राखी 

140 करोड़ नेटवर्थ रखने वाले चर्चित स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना दो लोगों को फॉलो करते हैं, वो हैं कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत और दीपक कलाल. राखी सावंत और दीपक कलाल ने एक समय में शादी की थी. हालांकि, बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था. यह भी किसी को नहीं पता था कि दोनों ने शादी की थी, या फिर पॉपुलैरिटी पाने के लिए पीआर स्टंट. ये दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी अतरंगी बातों के लिए जाने जाते हैं और समय रैना इन्हीं दोनों कलाकारों को फॉलो करते हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में जन्मीं ये दो एक्ट्रेस, 90s में बताया गया एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी, आज दोनों फिल्मों से गायब

Advertisement

राखी सावंत के बारे में कही थी ये बात

हाल में अपने नए शो में भी समय रैना ने राखी सांवत का भी जिक्र किया था. उन्होंने कहा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के समय पुलिस ने ऐसे ही शोज के बारे में पूजा, लेकिन शुक्र है कि उन्होंने मेरा और राखी सावंत का शो नहीं देखा, वरना वो मुझे देश से बाहर कर देते. इस वक्त पाकिस्तान से सपोर्ट आ रहा था कि आप हमारे देश आकर कॉमेडी शो करो और हम आपका एक भी जोक नहीं काटेंगे, लेकिन मैंने कहा, जो आप काट रहे हैं उसका क्या. कॉमेडियन के हालिया शो को 24 घंटे में 2.20 करोड़ व्यूज मिल गए थे, लेकिन खबर लिखे जाने तक व्यूज का आकंड़ा 26 मिलियन के पास पहुंच चुका है.

चर्चा में रहा था राखी सावंत के साथ शो

बता दें कि बीते साल समय रैना और राखी सांवत का शो कॉफी पॉपुलर हुआ था और दोनों ने शो में फिल्मों से लेकर बॉलीवुड पर खुलकर बात की थी, लेकिन दोनों की बातें काफी विवादित थीं. राखी ने गानों में अपनी फीस और 'किंसिंग फीस' को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे किए थे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- रामायणम् का जटायु बनेगा ये सुपरस्टार, 70 के दशक में चलता था इनका सिक्का, पत्नी, बेटा-बहू है सुपरस्टार, रणबीर कपूर के परिवार से भी है रिश्ता

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
PM Modi Italy Visit: मोदी ने Giorgia Meloni को दी Melody, VIDEO में दिखी भारत-इटली संबंधों की मिठास
Topics mentioned in this article