सलमान खान अगली फिल्म में बनेंगे सुपरहीरो, लेकिन ये सुपरहीरो जवान नहीं 'थका हुआ सुपरहीरो' होगा

सलमान खान जल्द ही एक नई सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं और इस खबर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. खास बात ये है कि इस बार उनकी फिल्म की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सुपरहीरो बनेंगे सलमान खान, मगर इस बार का रोल है सबसे अलग

सलमान खान के फैंस इन दिनों उनकी वॉर ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ गलवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनके लिए एक और बड़ी खबर सामने आ गई है. खबरों के मुताबिक सलमान अब एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. बताया जा रहा है कि वो जल्द ही सुपरहीरो के रोल में दिखाई देंगे, लेकिन ये कोई आम सुपरहीरो नहीं होगा. दिलचस्प बात ये है कि इस बार सलमान एक ऐसे सुपरहीरो का किरदार निभाने वाले हैं जो उम्रदराज हो चुका है और अब रिटायर होना चाहता है. इस अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: Saaniya Chandhok Net Worth: इतनी अमीर है सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंदोक, मुंबई के शाही परिवार से है कनेक्शन, जानें नेटवर्थ

सुपरहीरो लेकिन रिटायर होने की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को राज एंड डीके की एक सुपरहीरो एक्शन-कॉमेडी फिल्म ऑफर हुई है. यही डायरेक्टर जोड़ी वेब सीरीज द फैमिली मैन के लिए भी जानी जाती है. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक ऐसे सुपरहीरो के इर्द-गिर्द घूमती है जो लंबे समय से लोगों को बचाते-बचाते थक चुका है और अब अपना केप टांगकर आराम करना चाहता है. लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि उसे बार-बार अपने सुपरहीरो अवतार में वापस आना पड़ता है. यानी कहानी में एक्शन के साथ कॉमेडी का भी तड़का होगा. यही वजह है कि इसे एक हाई-कॉन्सेप्ट सुपरहीरो कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है.

सलमान को पसंद आया कॉन्सेप्ट

सूत्रों के मुताबिक सलमान खान को इस फिल्म का आइडिया काफी पसंद आया है. फिलहाल राज एंड डीके इस कहानी को और मजबूत बनाने के लिए स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म बड़े बजट की होगी और इसमें सलमान की पर्सनालिटी के हिसाब से कई मजेदार और दमदार सीन रखे जाएंगे. पिछले कुछ समय में सलमान की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं, इसलिए कहा जा रहा है कि वो अब स्क्रिप्ट को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं.

Advertisement

कब शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो इस सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू हो सकती है. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो फिल्म नवंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. वहीं दूसरी तरफ सलमान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान भी चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है और इसमें सलमान एक फौजी के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी दिखाई देंगी. ये पहली बार होगा जब सलमान और चित्रांगदा की जोड़ी स्क्रीन पर साथ नजर आएगी. फिलहाल फैंस को इस फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार है.

Featured Video Of The Day
बीच सड़क धू-धू कर जली DPSG की School Bus; आग का गोला बनी गाड़ी, खौफनाक वीडियो
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Raj DK
Raj DK Film
Actor Salman Khan
Salman Khan Movies