दोस्त ने खोला रेटोस्टेंट तो सलमान खान ने दे डाली धमकी, दिखाया तुकाराम मुंढे का खौफ?

सलमान खान के दोस्त ने मुंबई के बांद्रा में नया कैफे खोला है. भाईजान ने सोशल मीडिया पर इस कैफे की तारीफ की. साथ ही मजाकिया अंदाज धमकी दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दोस्त ने खोला रेटोस्टेंट तो सलमान खान ने दे डाली धमकी
NDTV

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 की तैयारियों के साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक दोस्त के नए कैफे को लेकर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है, जो फैंस के बीच काफी चर्चा में है. सलमान खान के दोस्त ने मुंबई के बांद्रा में नया कैफे खोला है. भाईजान ने सोशल मीडिया पर इस कैफे की तारीफ की. साथ ही मजाकिया अंदाज धमकी दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. 

क्या है सलमान खान का पोस्ट

सलमान खान ने कैफे का वीडियो शेयर किया और मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मेरी कॉफी रिफिल करना प्लीज और प्राइस मत बढ़ाना. क्वालिटी मेंटेन रखना. हाइजीन भी अच्छी रखनी होगी, वरना मैं ‘उन्हें' भेज दूंगा. उसके बाद मामला खत्म समझो.' इस पोस्ट में सलमान ने किसी का नाम सीधे नहीं लिया. लेकिन फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स तुरंत समझ गए कि भाईजान किसकी तरफ इशारा कर रहे हैं. लोग मान रहे हैं कि सलमान खान ने महाराष्ट्र के खाद्य और औषधि प्रशासन के अधिकारी तुकाराम मुंढे का जिक्र किया है. 

कौन है तुकाराम मुंढे

तुकाराम मुंढे अपने सख्त रवैये के लिए जाने जाते हैं. वे रेस्टोरेंट्स, कैफे और खाने-पीने की दुकानों पर साफ-सफाई और क्वालिटी की कड़ी जांच करते रहते हैं. सलमान के मजाकिया पोस्ट में 'उन्हें भेज दूंगा' वाली लाइन को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस ने भी इसमें भरपूर मजा लिया. सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह बिग बॉस 20 की तैयारियों में व्यस्त हैं. शो 6 सितंबर को शुरू होने वाला है और इसके बारे में लगातार अपडेट आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें; 37 साल पुराना वो रोमांटिक गाना, जिसमें गर्लफ्रेंड कबूतर के जरिए भेजती है प्यार का संदेश, लता मंगेशकर की आवाज की मिठास ने बनाया कल्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
जन्माष्टमी पर राम मंदिर की चोरी को लेकर सपा-BJP आमने-सामने
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Tukaram Mundhe
Tukaram Mundhe Big Action
Salman Khan  age
Salman Khan Bigg Boss