आशा भोसले की अंतिम विदाई में क्यों नहीं पहुंचे शाहरुख खान और सलमान खान? सामने आई चौंकाने वाली वजह

92 साल की उम्र में दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया. इस दौरान फिल्म, संगीत और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. हालांकि, सभी को हैरानी तब हुई जब शाहरुख खान और सलमान खान जैसे करीबी सितारे वहां नजर नहीं आए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लोकप्रिय सिंगर आशा भोसले को हाल ही में निधन हो गया है

भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद 13 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान फिल्म, संगीत और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. हालांकि, सभी को हैरानी तब हुई जब शाहरुख खान और सलमान खान जैसे करीबी सितारे वहां नजर नहीं आए.

भीड़ और सुरक्षा बनी बड़ी वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही उस समय मुंबई में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होने से दूरी बनाई. इसकी प्रमुख वजह सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं बताई जा रही हैं. आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग और कई वीआईपी हस्तियां जुटी थीं, जिससे वहां भीड़ को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती बन सकता था. ऐसे में दोनों सितारों की मौजूदगी से हालात और जटिल हो सकते थे.

सोशल मीडिया के जरिए दी श्रद्धांजलि

Advertisement

हालांकि, दोनों अभिनेताओं ने आशा भोसले को अपने-अपने अंदाज में याद किया. सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भारतीय संगीत जगत ने एक अनमोल आवाज खो दी है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. वहीं, शाहरुख खान ने भी भावुक शब्दों में उन्हें याद करते हुए कहा कि आशा ताई की आवाज हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी. दोनों सितारों ने उनके साथ बिताए पलों को याद कर गहरा दुख व्यक्त किया.

बीमारी के बाद हुआ निधन

जानकारी के मुताबिक, आशा भोसले की तबीयत 11 अप्रैल को अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया, जहां 12 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉक्टरों के अनुसार, उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ती रणवीर सिंह की धुरंधर 2, 3000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फ्रेंचाइजी
 

Featured Video Of The Day
शोपियां एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, हथियार बरामद; ऑपरेशन जारी
Topics mentioned in this article
Asha Bhosle
Salman Khan
Shah Rukh Khan
Asha Bhosle Death News