सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर की 7 तस्वीरें, 5वीं देख कहेंगे- ऐश्वर्या- कैटरीना से जरा भी नहीं कम

गॉसिप करने वालों का कहना है कि सलमान यूलिया को डेट कर रहे हैं. आइए, इस रोमानियाई एक्ट्रेस-सिंगर के बारे में कुछ खास और दिलचस्प बातें जानते हैं. यूलिया की खूबसूरत तस्वीरों पर भी नजर डालेंगे, जिन्हें देख आप उन्हें बेहतर जान पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर की 7 तस्वीरें
नई दिल्ली:

रोमानियाई मॉडल, सिंगर और एक्ट्रेस यूलिया वंतूर सलमान खान के साथ अपनी गहरी दोस्ती की वजह से बीते कुछ सालों से चर्चा में हैं. हालांकि, दोनों ने अपनी दोस्ती के बारे में ज्यादा बात नहीं की है, लेकिन गॉसिप करने वालों का कहना है कि सलमान यूलिया को डेट कर रहे हैं. आइए, इस रोमानियाई एक्ट्रेस-सिंगर के बारे में कुछ खास और दिलचस्प बातें जानते हैं. यूलिया की खूबसूरत तस्वीरों पर भी नजर डालेंगे, जिन्हें देख आप उन्हें बेहतर जान पाएंगे.

यूलिया का जन्म 24 जुलाई, 1980 को रोमानिया के इयासी में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक रोमानियाई टेलीविजन प्रेजेंटर और एक्ट्रेस के तौर पर की थी. यूलिया ने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की और बाद में एक मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर भी बन गईं.

यह भी पढ़ें- 'एक्ट्रेस को दोष न दें' पेद्दी में ऑब्जेक्टिफिकेशन को लेकर हुए विवाद के बीच जाह्नवी कपूर को आशिका रंगनाथ ने किया सपोर्ट

19 साल की उम्र में उन्होंने टेलीविजन प्रेजेंटर के तौर पर काम करना शुरू किया. यह मॉडल-एक्ट्रेस रोमानियाई टीवी शो 'डांसिंग विद द स्टार्स' में स्टीफन बियांका जूनियर के साथ न्यूज प्रेजेंटर भी थीं.

Advertisement

उन्होंने टेलीविजन पर अपना डेब्यू 'यूरोप नोवा' (1999) से किया, जबकि फिल्मों में उनका डेब्यू 'बुनराकु' (2008) से हुआ.

यूलिया ने एक बार माना था कि जब उनकी सभी उपलब्धियों का श्रेय सलमान को दिया जाता था, तो उन्हें निराशा होती था. 'टाइम्स नाउ' के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "एक समय पर मुझे निराशा होती थी, लेकिन बाद में मुझे समझ आया कि यह एक आशीर्वाद है और उस आशीर्वाद की कीमत आपको किसी न किसी तरह चुकानी पड़ती है या उसे लौटाना पड़ता है. अच्छा हो या बुरा, आपको उसकी कीमत चुकानी ही पड़ती है. क्योंकि मुझे इस तरह का साथ मिला, इसलिए मुझे और ज्यादा मेहनत करनी पड़ी. मैं यहां रहने और अच्छा काम करने के लिए आई हूं, लेकिन सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा करूंगी. अपने सबसे बड़े सपनों में भी मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं हिंदी में गाऊंगी और भारत में रहूंगी. लेकिन ज़िंदगी मुझे यहां ले आई."

यह भी पढ़ें- 'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह के पिता ने किया था पूनम ढिल्लों से संपर्क, सपोर्ट के लिए किया था शुक्रिया

Advertisement

यूलिया ने सलमान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म, 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के गाने 'सीटी मार' को गाया है.

यूलिया पहले रोमानियाई सिंगर, सॉन्ग राइटर, प्रोड्यूसर और टीवी पर्सनैलिटी मारियस मागो के साथ रिलेशनशिप में थीं. मारियस से ब्रेकअप के बाद, ऐसी अफवाहें थीं कि वह सलमान को डेट कर रही हैं.

यूलिया वंतूर ने सलमान की ज़िंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज, 'बियॉन्ड द स्टार्स' का कॉन्सेप्ट भी तैयार किया है. 'दुबई वन' को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया, “लॉकडाउन के दौरान, मेरे मन में लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल और इंस्पिरेशनल कहानियां शेयर करने का आइडिया आया. मैं किसी ऐसी जानी-मानी हस्ती को दिखाना चाहती थी जो मजबूती और हिम्मत की मिसाल हो, और मैंने सलमान खान को चुना. उनकी जिंदगी की कहानी किसी रोलर-कोस्टर जैसी है, और उन्होंने यह साबित कर दिया है कि जिंदगी आपको कितनी भी बार क्यों न गिरा दे, आप हमेशा फिर से उठ खड़े होने की हिम्मत जुटा सकते हैं.” 

Featured Video Of The Day
CJP Protest के दौरन पत्थरबाजों पर पुलिस एक्शन तेज, CCTV से हो रही पहचान
Topics mentioned in this article
Iulia Vantur
Salman Khan
Salman Khan Girlfriend Iulia Vantur
Salman Khan Girlfriend Lulia Vantur
Salman Khan Girlfriend Stories