Salman khan Niece Alizeh Agnihotri Photos : सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री उनके परिवार की पहली लड़की हैं जो एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती है. अलीजेह बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकी हैं और उन्हें अपनी पहली ही फिल्म के लिए 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं. लुक्स में अलीजेह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. चाहे सिंपल लुक हो या स्टाइलिश अलीजेह हर लुक में बेहद खूबसूरत दिखती हैं. अलीजेह ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है.
फिल्मी परिवार
16 सितंबर 2000 को जन्मी अलीजेह एक ऐसे परिवार से आती हैं जिसमें कई सारे एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स शामिल हैं. वह सलमान खान की बहन अलवीरा खान और मशहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं. उनका एक छोटा भाई अयान अग्निहोत्री भी है.
यह भी पढ़ें - रशीद फातिमा कैसे बनी बॉलीवुड की नरगिस ?, कभी डॉक्टर बन कर करना चाहती थीं देश सेवा, जान बचाने वाले से कर ली शादी
वह स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान की नातिन हैं, और सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान और अर्पिता खान की भांजी हैं. अलीजेह ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की और DG रूपारेल कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.
2008 में किया डेब्यू
अलीजेह अग्निहोत्री ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के तौर पर की थी. वह 2008 की फिल्म 'हैलो' में नजर आई थीं, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में थे. बाद में उन्होंने मॉडलिंग शुरू की, जहां उन्होंने कई ब्रांड्स और कैंपेन के लिए मॉडलिंग की, जिसमें सलमान खान का 'बीइंग ह्यूमन' भी शामिल है. वह एक प्राइवेट कंपनी 'फोर एसेस फैशन हाउस' की को-डायरेक्टर हैं, जिसे 30 दिसंबर 2019 को लॉन्च किया गया था.
यह भी पढ़ें - 'कल हो ना हो' के लिए यह एक्ट्रेस थी पहली पसंद, इनकार के बाद प्रीति जिंटा की झोली में गिरी फिल्म, बजट से 3 गुनी कमाई
अलीजेह अग्निहोत्री ने 2023 की फिल्म 'फ़रे' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना एक्टिंग डेब्यू किया. फिल्म के लिए उन्हें 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता.
सलमान नहीं जानते थे ये बात
सलमान खान एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया कि उन्हें अपनी भांजी के एक्ट्रेस बनने के सपने के बारे में सबसे आखिर में पता चला. सलमान ने कहा, "अलीजेह अपने पहनावे के मामले में बहुत ही सिंपल है, और वह ज्यादा मेकअप भी नहीं करती.
इसलिए मुझे नहीं लगा था कि वह इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहती है. लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, उसे एहसास हुआ कि वह यही करना चाहती है. मुझे तो सबसे आखिर में पता चला, हालांकि, मुझे यह कहना पड़ेगा कि उसने अपनी मेहनत से बहुत काम किया है."