सलमान खान अकेले में गुनगुना रहे थे 'जी नहीं भरा...' फैन्स को हुईं टेंशन बोली- कहना क्या चाहते हो भाई

सलमान खान ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर फैन्स को हैरान कर दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें वो 'जी नहीं भरा...' गाना गाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सलमान खान की मतृभूमि में होगा एक स्पेशल गाना
Social Media
नई दिल्ली:

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के अगले गाने को लेकर इंतजार और भी बढ़ता जा रहा है, खासकर तब से जब सुपरस्टार ने खुद एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह एक गाने की धुन गुनगुनाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो इस मच-अवेटेड फिल्म के अगले ट्रैक की तरफ इशारा करता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा जी नहीं भरा' प्रोडक्शन के करीबी एक सोर्स ने खुलासा किया है, "'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का आने वाला गाना फिल्म की कहानी पर ज्यादा फोकस करता है.

इस गाने में सलमान खान या चित्रांगदा सिंह नजर नहीं आएंगे, बल्कि यह फिल्म के दो नए चेहरों को पेश करेगा जो कहानी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. इसके पीछे का आइडिया हमेशा से फिल्म की दुनिया को और बड़ा करना और दर्शकों को इसके किरदारों और उनके इमोशनल सफर की गहरी झलक दिखाना रहा है."

दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान इस खास गाने में नजर नहीं आएंगे. यह फैसला पूरी तरह से स्क्रिप्ट की डिमांड पर लिया गया है. सोर्स ने आगे बताया, "स्क्रीनप्ले के प्रति ईमानदार रहने के लिए यह सोच-समझकर लिया गया फैसला है. फिल्म का हर गाना एक मकसद पूरा करता है, और यह गाना खास तौर पर नए किरदारों और उनके सफर को स्थापित करने में मदद करता है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: गंजी खोपड़ी वाले भेड़िए से 14 साल पहले पर्दे पर आया था ये क्रिएचर, पाकिस्तानी एक्टर था फिल्म का हीरो

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा किया गया है, और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं. यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और जुझारूपन का एक बेबाक चित्रण पेश करने का वादा करती है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की 800 करोड़ की फिल्म 'राका' का मतलब आखिर है क्या? कहां से आया ये शब्द?

Advertisement
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: NDTV पर चढ़ावा चोरी केस में सबसे बड़ी 'गवाही' | महंत दिनेंद्र दास SUPER EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article
Salman Khan Instagram Video
Jee Nahi Bhara Song
Maatrubhumi Film Salman Khan
Battle Of Galwan Movie
Salman Khan Latest News
Rajpal Yadav
Chitrangda Singh
Salman Khan
Rajpal Yadav Support
Chitrangda Singh Movie