Salman Khan Starrer Battle Of Galwan BTS Video: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान इन दिनों चर्चा में हैं. फैंस को उनकी फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में सलमान खान की वार ड्रामा 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज हुआ था, जिस पर चीन से कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करता है. सलमान खान स्टारर यह फिल्म पूर्वी लद्दाख में गलवान में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 2020 की झड़पों पर आधारित है. फिल्म की शूटिंग चल रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का बीटीएस वीडियो वायरल हुआ है.
वायरल हो रहा वीडियो भारत-चीन युद्ध की शूटिंग का है. वीडियो में देख सकते हैं कि भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प चल रहा है. इस बीच चीनी सैनिक बेहद क्रुरता से भारतीय सैनिक पर कुल्हाड़ी से कंधे और सर पर वार करता है. वह कई वार करता है, जब तक भारतीय सैनिक जमीन पर गिर नहीं जाता और गिरने के बाद भी वह लगातार उस पर वार करता रहता है. यह बेहद खौफनाक सीन है. वीडियो पर फैंस के काफी कमेंट्स आए हैं. एक फैन ने लिखा, फिल्म तो यू/ए होगी, आधे ज्यादा कट हो जाएगी... उसने अंतिम के म्यूटेड डायलॉग और सेंसर्ड एक्शन की याद दिलाई. एक अन्य ने लिखा, उन्हें ऐसे विज़ुअल्स रिलीज नहीं करने चाहिए. जब फिल्म देखते हैं तो इससे असर कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं आन्या सिंह? बॉर्डर 2 से बटोर रही हैं सुर्खियां, शाहरुख -आर्यन के साथ कर चुकी हैं काम
फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसमें चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं. ज़ेन शॉ, अंकुर भाटिया और विपिन भारद्वाज भी फिल्म में अहम रोल में हैं. फिल्म में, सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बिक्कुमाला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जो घुसपैठ करने वाली पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे.