सुनामी में फंसी थी प्रीति जिंटा, सैफ अली खान का मैसेज देख टूटा दिल, बोलीं- इससे अब कभी मदद नहीं लूंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने खुलासा किया था कि अगर वह किसी बड़े संकट में फंस जाएं, तो फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा एक्टर है, जिन्हें वह कभी कॉल नहीं करेंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस एक्टर को मुश्किल समय में कभी कॉल नहीं करेंगी प्रीति जिंटा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने एक बार खुलासा किया था कि अगर वह किसी बड़े संकट में फंस जाएं, तो फिल्म इंडस्ट्री में वह आखिरी शख्स सैफ अली खान को कॉल करेंगी. यह चौंकाने वाला खुलासा उन्होंने चैट शो कॉफ़ी विद करण के दूसरे सीजन में किया था. प्रीति ने बताया कि उनकी जिंदगी के सबसे डरावने अनुभव सुनामी के दौरान सैफ का रिएक्शन इतना अजीब था कि उन्होंने उन्हें ऐसी स्थिति में भरोसे लायक नहीं माना. यह किस्सा आज भी उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता है.

सुनामी के दौरान सैफ का मैसेज बना वजह

शो के दौरान होस्ट करण जोहर ने प्रीति से पूछा था कि अगर उनका किडनैप हो जाए तो वह इंडस्ट्री में किसे सबसे आखिर में कॉल करेंगी. इस पर उन्होंने बिना हिचक सैफ अली खान का नाम लिया. इसकी वजह बताते हुए प्रीति ने कहा कि जब वह 2004 की भयानक सुनामी के दौरान फंसी हुई थीं, तब सैफ ने उन्हें एक मजाकिया मैसेज भेजा, “हे PZ, अंडरवाटर हो या क्या?". उस समय वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही थीं और यह मैसेज उन्हें बेहद अजीब और असंवेदनशील लगा.

गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2004 को आई हिंद महासागर सुनामी ने कई देशों में भारी तबाही मचाई थी और लाखों लोगों की जान गई थी. उस वक्त प्रीति जिंटा थाईलैंड के फुकेट में छुट्टियां मना रही थीं और इस प्राकृतिक आपदा में फंस गई थीं. इस घटना को उन्होंने कई बार बेहद ट्रॉमैटिक बताया है.

फिल्मों में शानदार रही दोनों की केमिस्ट्री

दिलचस्प बात यह है कि पर्सनल किस्सों के बावजूद प्रीति जिंटा और सैफ अली खान की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. दोनों ने कल हो ना हो और सलाम नमस्ते जैसी फिल्मों में साथ काम किया, जहां उनकी केमिस्ट्री काफी नैचुरल और प्रभावशाली नजर आई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रूपा गांगुली की यंग दिनों की 7 तस्वीरें, महाभारत की द्रौपदी की टूटी शादी, 13 साल छोटे सिंगर से रिश्ता, 3 बार सुसाइड की कोशिश

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा लंबे समय बाद फिल्म लाहौर 1947 से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
चंपत राय को लेकर डिबेट में भयंकर भिड़ गए धर्मगुरू और कम्प्यूटर बाबा!
Topics mentioned in this article
Saif Ali Khan
Preity Zinta
Koffee With Karan