विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने किया धुरंधर 2 रिव्यू! रणवीर सिंह नहीं इस एक्टर को किया फोन, बोले-क्या छक्का मारा आपने  

राकेश बेदी ने धुरंधर द रिवेंज में जमील जमाली का किरदार निभाया है, जिनकी एक्टिंग की तारीफ हर तरफ हो रही है. 

सचिन तेंदुलकर ने किया धुरंधर 2 रिव्यू! रणवीर सिंह नहीं इस एक्टर को किया फोन, बोले-क्या छक्का मारा आपने  
धुरंधर 2 के राकेश बेदी को सचिन तेंदुलकर ने किया फोन
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. जहां भारत में नेट कलेक्शन 1000 करोड़ हो गया है तो वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 1600 करोड़ पार हो गया है. वहीं धुरंधर में जहां रहमान डकैत के किरदार में जहां एक्टर अक्षय खन्ना की तारीफ हुई थी तो वहीं अब धुरंधर द रिवेंज में जमील जमाली के रोल में राकेश बेदी को खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं उनका डायलॉग बच्चे है तू मेरा खूब वायरल हो रहा है. जबकि फैंस को ही नहीं एक्टर्स को भी उनकी कॉमिक टाइमिंग पसंद आ रही है. इसी बीच तारीफ करने वालों की लिस्ट में दिग्गज पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का नाम भी जुड़ गया है. 

सचिन तेंदुलकर ने किया राकेश बेदी को फोन

लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में राकेश बेदी ने बताया कि उनके काम की तारीफ करने के लिए कई लोगों ने उन्हें कॉल किया. लेकिन जो उनके लिए बहुत मायने रखता है वह इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का. उन्होंने कहा, बोले, राकेश जी मजा आ गया. क्या छक्का मारा आपने. मैंने बोला, हा तुमने बहुत छक्के मारे हैं. लेकिन तुम्हारे छक्के इंडिया में गिरे हैं. मेरा छक्का पाकिस्तान में गिरा है. 

ये भी पढ़ें- ये है मोहब्बतें की छोटी रूही हाइट में इशिता से भी हुईं लंबी, दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर की शेयर की तस्वीरें, लोग बोले- कितनी बड़ी हो गई

धुरंधर 2 का स्पॉइलर

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राकेश बेदी का रिस्पॉन्स धुरंधर 2 में उनके कैरेक्टर से आया है. दरअसल, उन्होंने फिल्म में चालाक राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया है, जो ल्यारी पाकिस्तान में 3 दशक से अपनी धाक जमाए हुए है. लेकिन फिल्म के आखिर में वह अपने दामाद हमजा यानी रणवीर सिंह के किरदार खुलासा होता है कि वह भी एक इंडियन स्पाई है. 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना की बेटी के साथ डेब्यू करने वाला एक्टर, पिता को आतंकवादियों ने उतारा मौत के घाट, फिल्मी करियर हुआ फ्लॉप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Tendulkar, Sachin Tendulkar  on Dhurandhar 2, Sachin Tendulkar  dhurandhar 2 News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com