ऋषि कपूर ने मौसी तो बेटे रणबीर कपूर ने भांजी के साथ किया रोमांस, देखें फिल्मी दुनिया का गजब कनेक्शन

फिल्मी दुनिया के रिश्ते अक्सर चौंकाने वाले होते हैं. ऋषि कपूर और रणबीर कपूर ने जिन एक्ट्रेस के साथ काम किया, वे असल जिंदगी में मौसी-भांजी निकलीं. पद्मिनी कोल्हापुरी और श्रद्धा कपूर. पर्दे के पीछे का यह अनोखा पारिवारिक कनेक्शन जानकर हैरान रह जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रणबीर कपूर और ऋषि कपूर फिल्म इंडस्ट्री की मौसी भांजी के साथ काम कर चुके हैं
Social Media
नई दिल्ली:

कितने अजीब रिश्ते हैं यहां पर... फिल्मी दुनिया पर बना ये गाना जैसे पर्दे के पीछे की हकीकत बताता है. वैसे ही फिल्मी दुनिया के दिलचस्प रिश्तों के मामले में भी फिट बैठता है. कौन सा सितारा किस स्टार का रिश्तेदार है. दोनों का आपस में क्या रिश्ता है ये अंदाजा लगाना आसान नहीं होता और जब पता चलता है तो हैरानी से अक्सर मुंह खुला ही रह जाता है. ऋषि कपूर और रणबीर कपूर ने भी अपने दौर में दो अलग अलग एक्ट्रेस के साथ काम किया. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि दोनों एक्ट्रेस आपस में मौसी और भांजी हैं.

इन फिल्मों में किया काम

रिश्तों की एक दिलचस्प मिसाल हैं पद्मिनी कोल्हापुरी और उनकी भांजी श्रद्धा कपूर. पद्मिनी कोल्हापुरी ने ऋषि कपूर के साथ चार फिल्मों में काम किया. चारों फिल्मों को काफी तारीफें मिली. खासतौर से दोनों की मूवी प्रेम रोग के गाने और कहानी दर्शक आज भी नहीं भूल पाते हैं. प्रेम रोग के अलावा दोनों ने जमाने को दिखाना है. ये इश्क नहीं आसां और प्यार के काबिल में साथ काम किया है. तो उनके बेटे रणबीर कपूर ने श्रद्धा कपूर के साथ काम किया है. दोनों की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने भी काफी तारीफें बटोरी थीं.

यह भी पढ़ें: 67 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं महाभारत के भीष्म पितामाह, देखें मुकेश खन्ना की जवानी के दिनों की 5 तस्वीरें

Advertisement

ऐसा है दोनों का रिश्ता

ऋषि कपूर और रणबीर कपूर पिता और पुत्र हैं. ये तो सभी जानते हैं. लेकिन पद्मिनी कोल्हापुरी और श्रद्धा कपूर का रिश्ता कम ही लोग जानते हैं. जबकि दोनों का बेहद करीब का और प्यारा रिश्ता है. पद्मिनी कोल्हापुरी और श्रद्धा कपूर मौसी और भांजी हैं. श्रद्धा कपूर की मम्मी और शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरी पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन हैं. शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी की शादी को चालीस साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. अपनी बहन की तरह शिवांगी कोल्हापुरी ने भी फिल्मी दुनिया में काम किया. लेकिन उन्हें पद्मिनी कोल्हापुरी की तरह कामयाबी नहीं मिल सकी. शादी के बाद उनका ज्यादातर वक्त अपने परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी संभालते हुए ही गुजरा.

यह भी पढ़ें: रामायण में मूर्छित हुए लक्ष्मण तो उन्हें देख कोमा में चला गया फैन, लगा ऐसा सदमा कि मेकर्स को उठाना पड़ा ये कदम

Advertisement
Featured Video Of The Day
'मुझे अचानक फोन आया...' : बांकीपुर से BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा
Topics mentioned in this article
Shraddha Kapoor
Padmini Kolhapuri
Padmini Kolhapure
Rishi Kapoor
Padmini Kolhapure Instagram
Padmini Kolhapure Photos
Shraddha Kapoor Instagram
Shraddha Kapoor Movies
Padmini Kolhapure Movies
Rishi Kapoor Photos
Rishi Kapoor Trivia
Rishi Kapoor Death
Rishi Kapoor Death Reason
Rishi Kapoor Wife
Rishi Kapoor Son
Rishi Kapoor Daughter
Rishi Kapoor Lesser Known Facts