2021 में जब ड्रग केस में अरेस्ट हुए थे आर्यन खान तो रिया चक्रवर्ती को लगा था अपने भाई जैसा हाल

रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि आर्यन खान के ड्रग केस को देखकर उन्हें अपने भाई शौविक चक्रवर्ती की याद आ गई थी. उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में कई समानताएं थीं और उस दौर को याद करना आज भी आसान नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
ड्रग केस में फंसे आर्यन खान को देख रिया चक्रवर्ती को आई भाई की याद
नई दिल्ली:

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का ड्रग केस एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कोई नया कानूनी मोड़ नहीं बल्कि रिया चक्रवर्ती का बयान है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रिया ने उस दौर को याद किया जब आर्यन खान ड्रग केस में फंसे थे. रिया ने बताया कि आर्यन को उस मुश्किल समय से गुजरते देख उन्हें अपने भाई शौविक चक्रवर्ती की याद आ गई थी. उनके मुताबिक, दोनों मामलों में कई सिमिलैरिटीज थीं. यही वजह है कि आर्यन का मामला उनके लिए सिर्फ एक खबर नहीं था, बल्कि उन दर्दनाक दिनों की याद भी था जिनसे उनका परिवार गुजर चुका है.

आर्यन खान को देखकर याद आए पुराने दिन

वैरायटी इंडिया से बातचीत के दौरान रिया चक्रवर्ती ने कहा, 'जब मैंने देखा कि आर्यन खान किस चीज से गुजर रहे हैं, तो मुझे पुरानी बातें याद आ गईं. ये कहानी मेरी कहानी से ज्यादा मेरे भाई शौविक की कहानी जैसी लगी. दोनों मामलों में काफी समानताएं थीं. ये सब देखना मेरे लिए बहुत मुश्किल था.' रिया ने आगे कहा, 'मैंने उस समय मीडिया से ज्यादा बात नहीं की थी और आज भी मैं ऐसा करना पसंद नहीं करती.' रिया के इस बयान से साफ है कि आर्यन खान का मामला उन्हें सीधे उस दौर में ले गया जब उनका परिवार भी विवादों और जांच के बीच सुर्खियों में था.

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन पर लौटे पुराने दिन, 25 साल पहले पॉपुलर कॉमेडी शो की वापसी, एक्ट्रेस बोलीं- कोई नहीं कर सकता रिप्लेस

मुश्किल वक्त में किसने दिया साथ

रिया ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि मुश्किल समय में कई लोगों का असली चेहरा सामने आ जाता है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उनका साथ छोड़ दिया था, लेकिन कुछ दोस्त और करीबी लोग हर हाल में उनके साथ खड़े रहे. रिया के मुताबिक, बुरा समय ही बताता है कि कौन आपका अपना है और कौन सिर्फ अच्छे दिनों का साथी है. उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर में मिला सपोर्ट आज भी उनके लिए बहुत मायने रखता है.

Advertisement

सपोर्ट करने वालों को भी चुकानी पड़ी कीमत

बातचीत के दौरान रिया ने उन लोगों का भी जिक्र किया जिन्होंने उनके परिवार का साथ दिया था. रिया ने कहा, 'उस वक्त जो लोग मेरे साथ खड़े थे, उन्हें भी ट्रोल किया गया. कई लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी. लेकिन मेरे कुछ दोस्त और करीबी मुश्किल समय में भी मेरे साथ बने रहे.' रिया का कहना था कि विवाद सिर्फ उन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके साथ खड़े लोगों को भी आलोचनाओं और सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

साल 2021 में गिरफ्तार हुए थे आर्यन खान

बता दें कि साल 2021 में आर्यन खान को एक क्रूज पार्टी से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस केस ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. हालांकि बाद में जांच के दौरान उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला और उन्हें राहत मिल गई. वहीं रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती का नाम भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग केस में जुड़ा था. इसी वजह से रिया को दोनों मामलों में कई समानताएं नजर आती हैं.

Advertisement

जल्द इस सीरीज में नजर आएंगी रिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती जल्द नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फैमिली बिजनेस' में नजर आने वाली हैं. इस सीरीज में विजय वर्मा, अनिल कपूर और नेहा धूपिया भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. लंबे समय बाद रिया एक नए प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- पिता के बाद पति ने छोड़ा साथ, बेटियां हुईं दूर, तलाक के बाद मुश्किलों में कटा जीवन

Featured Video Of The Day
Mamata Banerjee Protest: टूट जाएगी ममता की TMC? बंगाल में महाराष्ट्र जैसा खेला?
Topics mentioned in this article