रामायणम् का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ, इसको लेकर के सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स की बहार सी आ गई. ट्रेलर के रिलीज होते ही ये ना सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा, बल्कि इसको लेकर के कई तरह के सवाल भी उठाए गए. जहां एक तरफ लोगों ने इसको खूब पसंद किया, तो कई लोग इसके कुछ सीन्स पर प्रश्न कर रहे हैं. एक ऐसा ही सवाल उठाया है एक इतिहासकार ने, जिन्होंने ट्रेलर में एक्टर्स द्वारा पहनी गई जूलरी को लेकर को उस समय पर न मिलने की बात की है. डॉ. रुचिका शर्मा, जो एक इतिहासकार है, उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रणवीर और साई पल्लवी ने जो जूलरी पहनी है, उस पर सवाल उठाया है.
पोस्ट पर उन्होंने लिखा, रामायण ट्रेलर में सीता ने जो गहने पहने हैं, वे उस समय के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं हैं जब वाल्मीकि की रामायण लिखी गई थी. उस समय सोने के गहने मिलना वैसे भी दुर्लभ था, और ये गहने तो बहुत ही आधुनिक शैली के हैं. ऊंचे वर्ग के लोगों के लिए सोने के गहने पहली सदी ईस्वी से आम होने लगे थे.
Photo Credit: Twitter
दूसरी तस्वीर में उन्होंने जो कुंदन चोकर पहना है, वह उस समय शायद ही किसी को पता रहा होगा, हालांकि भारत में कुंदन पहले से मौजूद था, लेकिन इसे मुगलों ने ही लोकप्रिय बनाया था. राम के मामले में भी यही बात लागू होती है. उन्होंने जो फिलाग्री (बारीक नक्काशी) वाला ब्रेसलेट पहना है, वह तकनीक भारत में 11वीं सदी में आई थी.
फिल्म के ट्रेलर को रिलीज हुए 16 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी भी यूट्यूब पर ये नंबर 1 पर ट्रेंड पर बना हुआ है. दर्शक फिल्म के ट्रेलर के हर किरदार की तारीफ कर रहे हैं. बतौर सीता साई पल्लवी को तो हर किसी ने पसंद किया ही है. इसके साथ ही रावण की बहन शूर्पणखा का रोल प्ले करने वाली रकुल प्रीत की भी जमकर तारीफ हुई है. अब इंतजार है फिल्म की रिलीज का. दीवाली पर ये अपने साथ कौन से नए रिकॉर्ड बनाती है.