रेखा का 46 साल पुराना गाना, जिसमें छोटी बहन ने उड़ाया दीदी की शादी का मजाक, आशा भोसले की आवाज ने बना दिया सुपरहिट

1980 में आई रेखा की सुपरहिट फिल्म खूबसूरत का गाना ‘सुन सुन सुन दीदी तेरे लिए एक रिश्ता आया है’ आज भी भाई-बहनों और दोस्तों के बीच मस्ती-मजाक की पहली पसंद है. आशा भोसले की चुलबुली आवाज, गुलजार के बोल और आर.डी. बर्मन के म्यूजिक से अमर.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
1980 का वो मजेदार गाना, जिसमें बहन ने दीदी को शादी के नाम पर खूब चिढ़ाया, रेखा के अंदाज ने जीता दिल
NDTV

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई गीत हैं जो सिर्फ मनोरंजन नहीं करते, बल्कि रिश्तों की प्यारी नोकझोंक को भी खूबसूरती से पर्दे पर उतारते हैं. ऐसा ही एक यादगार गाना है 'सुन सुन सुन दीदी तेरे लिए एक रिश्ता आया है', जिसमें छोटी बहन अपनी बड़ी बहन को शादी के रिश्ते के नाम पर चुटीले अंदाज में छेड़ती नजर आती है. यह लोकप्रिय गीत साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'खूबसूरत' का है, जिसे दिग्गज रेखा पर फिल्माया गया था. गाने में रेखा का चुलबुला और शरारती अंदाज दर्शकों का दिल जीत लेता है. आशा भोसले की खिलखिलाती आवाज ने इस गीत में ऐसी जान डाली कि यह अपने दौर का सुपरहिट गाना बन गया.

गीत के बोल मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखे थे, जबकि इसका म्यूजिक आर.डी. बर्मन ने तैयार किया था. फिल्म ‘खूबसूरत' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने के साथ-साथ इस फिल्म ने फिल्मफेयर बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी जीता, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई. 

फिल्म की कास्ट और कहानी 

फिल्म खूबसूरत में अशोक कुमार, दीना पाठक, राकेश रोशन और रेखा की केमिस्ट्री फिल्म की जान है. डेविड अब्राहम और केष्टो मुखर्जी जैसे कलाकारों ने कॉमेडी को और निखारा. निर्मला घर को नियमों से चलाती हैं, लेकिन मंजू आकर सब नियमों को तोड़ती है और परिवार में खुशियां लौटाती है. ऋषिकेश मुखर्जी ने इसे रेखा के लिए खास बनाया था. फिल्म को तमिल, मलयालम और तेलुगु में रीमेक किया गया; 2014 की सोनम कपूर वाली खूबसूरत और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने भी इससे प्रेरणा ली.

फिल्म खूबसूरत ने 1981 में फिल्मफेयर में बेस्ट फिल्म और बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड जीते. दीना पाठक को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस नॉमिनेशन मिला. यह ऋषिकेश मुखर्जी की बड़ी कमर्शियल सफलताओं में से एक रही.

Advertisement

यह भी पढ़ें | न कोई बड़ा एक्शन, न भारी-भरकम बजट, 40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा

Featured Video Of The Day
गुरदासपुर पहुंचे अमित शाह, नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले
Topics mentioned in this article
Rekha
Khubsoorat Song
Asha Bhosle
Gulzar
Gulzar And RD Burman

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं