रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बीच कितना है उम्र का फासला, नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरों ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. ऐसे में जानें कितनी है दोनों की नेटवर्थ और उम्र में कितना है फासला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का नेटवर्थ और उम्र का फासला
नई दिल्ली:

साउथ सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पर लंबे समय से चला आ रहा सस्पेंस अब आखिरकार खत्म हो गया है. 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल के वेडिंग फंक्शन्स 24 फरवरी से शुरू हो गए. तीन दिन तक चलने वाली इस शादी में मेहमानों के रुकने का भी खास इंतजाम किया गया. कपल ने द मेमेंटोस, रैफल्स उदयपुर और फेयरमोंट उदयपुर होटल बुक किए थे. वहीं शादी ITC मेमेंटोस में हुई, जो उदयपुर से 25 km दूर है. अब रश्मिका विजय ने फैंस के लिए शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं, जो वायरल हो रही हैं.  

'VIROSH' के बारे में सर्च की जा रहीं ये चीजें

शादी के खास मौके पर रश्मिका और विजय को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की जानकारी भी लोग सर्च कर रहे हैं. जैसे दोनों के बीच उम्र का फासला कितना है और दोनों की नेटवर्थ कितनी है. तो अगर आप भी ऐसा कुछ जानने के लिए गूगल कर रहे हैं तो हम आपकी मदद कर देते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको दोनों के बीच उम्र का फासला भी बताएंगे और नेटवर्थ भी.

ये भी पढ़ें- Rashmika-Vijay Wedding Live Updates: पूल में दूल्हा खेल रहा वॉलीबॉल तो जापानी डिश से सजा मेन्यू, देखें विजय-रश्मिका के वेडिंग वेन्यू की इनसाइड तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अच्छी पहचान बनाने वाली रश्मिका की नेटवर्थ करोड़ों में हैं. तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और तमिल फिल्मों में काम कर रहीं रश्मिका की नेटवर्थ फोर्ब्स के मुताबिक 66 करोड़ रुपए हैं. खबरों की मानें तो एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए अब 4 से 8 करोड़ तक फीस लेती हैं. इसके अलावा रश्मिका फेमस इंटरनेशनल ज्वेलरी ब्रांड स्वरोस्की की ब्रेंड एंबेसडर भी रह चुकी हैं. एक्टिंग के अलावा रश्मिका ब्रांड्स और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी पैसे कमाती हैं.वहीं एक्टर की बात करें तो विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ 50 से 70 करोड़ के आसपास है. विजय भी एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया के जरिए पैसा कमाते हैं.

Advertisement

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की उम्र 

रश्मिका का जन्म कर्नाटक के विराजपेट में 5 अप्रैल 1996 में हुआ था. वहीं विजय देवरकोंडा की पैदाइश हैदराबाद के तेलंगाना में 9 मई 1989 की है. इस हिसाब से देखें तो दोनों के बीच उम्र का फासला करीब 7 साल है. आपको बता दें कि विजय और रश्मिका के डेट करने की खबरें तो लंबे वक्त से थीं, लेकिन दोनों ने ही कभी इस पर खुलकर बात नहीं थी. पर अब इनकी शादी की खबर से फैंस बहुत खुश हैं और कपल को बधाइयां दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- इस वीकेंड पर एक सेकंड भी नहीं रहेगा खाली, ओटीटी पर सस्पेंस और थ्रिलर से भरी ये वेब सीरीज और फिल्में होंगी रिलीज

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | हिम्मत हो तो... ईरान की ट्रंप को खुली चुनौती | Strait Of Hormuz | BREAKING NEWS