ना 3 घंटे ना ही 4 घंटे, रश्मिका मंदाना को अपनी शादी में ब्राइडल मेकअप करने में लगे इतने घंटे, खुद की थी ये स्मार्ट प्लानिंग

रश्मिका मंदाना को दुल्हन का मेकअप करने में कितने घंटे लगे. कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपने घंटों मेकअप के लिए चर्चा में रहती हैं. उन्हें तैयार होने में काफी वक्त लगता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रश्मिका मंदाना ने शादी के लिए पारंपरिक ब्राइडल मेकअप ठुकराया, सिर्फ 90 मिनट में तैयार हुईं

साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस साल फरवरी में उदयपुर में हुई थी. दोनों की इंटीमेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. फैंस रश्मिका मंदाना के लुक को देखकर हैरान रह गए. अब उनकी मेकअप आर्टिस्ट तन्वी चेम्बुरकर ने खुलासा किया है कि रश्मिका मंदाना को दुल्हन का मेकअप करने में कितने घंटे लगे. कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपने घंटों मेकअप के लिए चर्चा में रहती हैं. उन्हें तैयार होने में काफी वक्त लगता है. 

ये भी पढ़ें: जब वी मेट के अंशुमन का ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह जाएंगे आप, पहचानना होगा मुश्किल

क्या बोली मेकअप आर्टिस्ट

तन्वी चेम्बुरकर ने मासूम मिनावाला के पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि रश्मिका मंदाना ने शादी के दिन बहुत सिंपल लुक चुना और सिर्फ डेढ़ घंटे में तैयार हो गईं. तन्वी ने बताया कि वे चार साल से रश्मिका के साथ काम कर रही हैं. शादी के लुक को लेकर दोनों ने पहले से प्लानिंग की थी. रश्मिका बहुत क्लियर थीं कि वे भारी-भरकम ब्राइडल ग्लैम नहीं चाहतीं. तन्वी ने पूछा भी कि क्या कोल लगाएं या कुछ एक्स्ट्रा टच दें, लेकिन रश्मिका ने मना कर दिया. उन्होंने कहा, "मैं जैसी रोज दिखती हूं, वैसी ही रहना चाहती हूं." 

तन्वी ने आगे बताया, "रश्मिका ने कहा था कि मिनिमल लुक ही बेस्ट रहेगा. शुरू में मुझे लगा कि शादी के दिन थोड़ा ज्यादा ग्लैम होना चाहिए, लेकिन रश्मिका ने सही कहा. उनका लुक बहुत पसंद किया गया."

सिर्फ 90 मिनट में हुई तैयार 

शादी से एक दिन पहले रश्मिका के पास एक इवेंट था, इसलिए उन्हें अच्छी नींद नहीं मिली थी. फिर भी वे खुशी से भरी हुई थीं. तन्वी ने कहा, "वे कट-टू-कट आईं और बोलीं कि सिर्फ 40 मिनट हैं, लेकिन हमने एक घंटा लिया. कुल मिलाकर टॉप टू बॉटम तैयार होने में उन्हें सिर्फ 90 मिनट लगे. शादी में चलते समय उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. यही वजह है कि वे इतनी खूबसूरत लग रही थीं."

Advertisement

रश्मिका और विजय की शादी

रश्मिका और विजय की शादी की अफवाहें काफी समय से चल रही थीं. सितंबर 2025 में दोनों ने गुपचुप एंगेजमेंट कर लिया था. फरवरी 2026 में उन्होंने रिलेशनशिप कन्फर्म की और 26 फरवरी को उदयपुर में शादी कर ली. शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल थे. शादी के बाद मार्च में दोनों ने इंडस्ट्री के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें राम चरण, अल्लू अर्जुन, कृति सेनन और करण जौहर जैसे सितारे शामिल हुए. हैदराबाद में फैंस के साथ मीट-एंड-ग्रीट भी किया, जहां उन्होंने फैंस को खाना भी खिलाया.

Featured Video Of The Day
दिल्ली में यमुना में नहाने गए 4 बच्चे डूबे! 5वें दोस्त लकी ने बताया आंखों देखा खौफनाक मंजर
Topics mentioned in this article
Rashmika Mandanna
Vijay Deverakonda
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding
Rashmika Mandanna Bridal Makeup
Tanvi Chemburkar