Rashmika Mandanna को पसंद है बालों में गजरा, आपको भी दीवाना बना देंगे उनके ये 5 लुक

Rashmika Mandanna: इंडियन आउटफिट्स में परफेक्ट लुक पाने के लिए रश्मिका गजरा लगाना नहीं भूलती. रश्मिका को फूलों से काफी लगाव है और वह गजरा लगाना काफी पसंद करती है.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
रश्मिका मंदाना का ट्रेडिशनल गजरा लुक्स
नई दिल्ली:

फिल्म पुष्पा में अपनी अदाकारी से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हर लुक में कमाल नजर आती हैं. उनकी खूबसूरती और मासूमियत को देखते हुए ही उन्हें नेशनल क्रश का टैग भी मिला है. चाहे साड़ी हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस रश्मिका हर रूप में खूबसूरत दिखती हैं. इंडियन आउटफिट्स में परफेक्ट लुक पाने के लिए रश्मिका गजरा लगाना नहीं भूलती. रश्मिका को फूलों से काफी लगाव है और वह गजरा लगाना काफी पसंद करती है. साउथ की इस ब्यूटी को गजरे में देखना आप भी पसंद करते हैं, तो हम आपके लिए उनके कुछ चुनिंदा लुक्स शेयर कर रहे हैं.

साउथ की इस ब्यूटी का ट्रेडिशनल साउथ इंडियन लुक देखते ही बनता है. सिल्क की साड़ी और ट्रेडिशनल साउथ इंडियन गहनों के साथ रश्मिका सफेद फूलों का गजरा लगाना नहीं भूलीं.

Advertisement

इस फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में रश्मिका का ट्रेडिशनल लुक काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है. माथा पट्टी और सफेद फूलों के गजरे के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया है.

Advertisement

रश्मिका मंदाना अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना जानती हैं. इस लुक में साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने बालों को बांध कर जूड़े में गजरा नहीं लगाया बल्कि बालों को खुला रखकर गजरे में थोड़ा ट्वीस्ट देते हुए सिर पर क्राउन की तरह गजरे को सजाया है.

साड़ी में सिंपल मेकअप और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को एलीगेंट रखते हुए रश्मिका ने एक बार गजरे को अपना बालों में सजाया.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: अमेरिका-इज़रायल ने की बमबारी, दहल गया ईरान का परमाणु क़िला | Israel Attacks Iran