18 days ago

Rashmika Mandanna & Vijay Deverakonda Wedding LIVE Updates: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली शादी हो गई है. दोनों की तेलुगू शादी हो गई है और दोनों पति-पत्नी बन गए हैं. हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन सूत्रों ने बताया है कि दोनों विवाह के बंधन में बंध गए हैं. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आज यानी 26 फरवरी को हो गई है. शादी उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बने आईटीसी मोमेंटोस में हुई है. शादी के फंक्शन 24 फरवरी से शुरू हुए थे. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को VIROSH नाम दिया गया है. 

रश्मिका मंदाना पुष्पा, सिकंदर और छावा जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं जबकि विजय देवरकोंडा अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्म से जमकर सुर्खियां बटोर चुके हैं. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अक्टूबर 2025 में बहुत ही सादगी के साथ सगाई की थी. हालांकि उन्होंने ऑफिशियली इस पर कुछ नहीं कहा, लेकिन अक्सर उन्हें सगाई की अंगूठी पहने देखा जाता है. आइए जानते हगैं दोनों की शादी के लाइव अपडेट्स...

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा वेडिंग लाइव अपडेट्स | Rashmika Mandanna & Vijay Deverakonda Wedding Live Updates

Feb 26, 2026 19:13 (IST)

Rashmika-Vijay First Photo: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की पहली फोटो

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ऑफिशली हस्बैंड वाइफ बन बन गए हैं. दोनों ने शादी की ढेर सारी फोटो शेयर की हैं और अपनी दिल की बात कही है.

Feb 26, 2026 16:44 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका-विजय की शादी के बाद होगा लोक नृत्य

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कुर्ग स्टाइल शादी के बाद, कोडवा फोक परफॉर्मेंस भी इस शादी का अहम हिस्सा बनने वाले हैं. इस डांस और म्यूजिक में फैमिली तथा करीबी दोस्तों के लिए स्थानीय संस्कृति की खूबसूरती को जीवंत किया जाएगा. कोडवाओं की पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार तलवार-ढाल नृत्य (कोडवा ऐमे), ढोल-नगाड़ों की थाप और मधुर लोक गीतों के माध्यम से अपनी 

Feb 26, 2026 16:16 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की विकिपीडिया प्रोइफाइल बदली

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की विकिपीडिया प्रोइफाइल बदल गई है. उनके विकी पेज पर उन्हें मैरिड बता दिया गया है. 

Feb 26, 2026 13:22 (IST)

Rashmika-Vijay Wedding: देवरकोंडा परिवार की ओर से गांव में बांटी गई मिठाई

रश्मिका विजय देवरकोंडा शादी समारोह में जारी है रस्में. देवरकोंडा परिवार की ओर से गांव में बांटी गई मिठाई, स्थानीय गाँव के बच्चों को दी गई मिठाई, होटल आईटीसी मोमेंटोज गेट के बाहर बांटी मिठाई, शाम को रश्मिका मंदाना की होगी शादी.

Advertisement
Feb 26, 2026 13:04 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी का थीम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 'प्राइमल' थीम बताया जा रहा है. ‘प्राइमल’ का अर्थ है मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की ओर लौटना. इस थीम में शादी को उसी सादगी और पवित्रता के साथ किया जाएगा, जैसे दशकों पहले विवाह होते थे, जब दिखावे से ज्यादा महत्व परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं को दिया जाता था. सूत्रों के मुताबिक, यह विवाह उसी विचार पर आधारित होगा 'जहां से सृष्टि का निर्माण हुआ' यानी प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की मूल ऊर्जा को केंद्र में रखकर. सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूलों और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. हर रस्म को उसके असली स्वरूप में निभाया जाएगा, ताकि शादी में पुरातन भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे.

Feb 26, 2026 12:07 (IST)

Rashmika-Vijay Wedding Live: मां की शादी के गहने पहनेंगी रश्मिका मंदाना!

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी संपन्न हो गई है. दोनों दो रीति-रिवाज से शादी कर रहे हैं. तेलुगू रीति रिवाज से दोनों की शादी हो गई है, अब कोडावा विवाह रह गया है. इस बीच सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया है कि रश्मिका मंदाना ने शादी के इस पल को और खास बनाने के लिए कुछ ऐसा किया है जो काबिलेतारीफ है. रश्मिका मंदाना शाम को कोडरवा रीति-रिवाज से हो रही शादी में मां की जूलरी को पहनेंगी. यह वह गहने होंगे जो उनकी मां ने अपनी शादी में पहने थे. यानी शादी का माहौल पूरा भावुक होने वाला है.

Advertisement
Feb 26, 2026 11:31 (IST)

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका और विजय की तेलुगू विधि से शादी संपन्न

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की तेलुगू रीति रिवाज से शादी संपन्न हो गई है. अब कोडवा रीति-रिवाज से शादी शाम को होगी

Feb 24, 2026 14:31 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रश्मिका-विजय की शादी देखने उदयपुर पर उमड़ा फैंस का हुजूम

उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के सेलिब्रेशन की एक झलक पाने के लिए फैंस अलग-अलग शहरों से आ रहे हैं. 

Feb 24, 2026 12:12 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Updates: विजय-रश्मिका की शादी में पहुंच रहे बाराती-घराती

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का हिस्सा बनने के लिए बाराती और घराती उदयपुर पहुंच रहे हैं, जिसका वीडियो पैपराजी ने शेयर किया है.

Feb 24, 2026 11:38 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Menu: रश्मिका-विजय की वेडिंग का नाश्ता होगा ट्रेडिशनल इंडियन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पर इस वक्त हर किसी की नजर है. लेकिन इसके बारे में ज्यादा अपडेट अभी तक सामने नहीं आ पाई है. इस बीच एनडीटीवी को इनकी शादी से जुड़ी एक डिटेल मिली है. ये डिटेल है शादी में परोसे जाने वाले नाश्ते से जुड़ी. जानकारी मिली है कि विजय-रश्मिका की शादी में सब कुछ इंडियन फ्लेवर का होगा. खासतौस से ब्रेकफास्ट यानी कि नाश्ते में हर इस डिश को शामिल किया जाएगा जिसे भारत में बड़े ही चाव से नाश्ते में खाया जाता है. अब पूरे भारत की बात आई तो इसमें साउथ के इडली डोसे से लेकर पंजाब के छोटे भटूरे तक शामिल होंगे.

(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

Advertisement
Feb 24, 2026 09:34 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Updates: रश्मिका मंदाना ने भी दिखाई वेन्यू की इनसाइड फोटो

विजय देवरकोंडा के अलावा रश्मिका ने भी वेडिंग वेन्यू के अंदर के डेकोर का फोटो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें एक खूबसूरती से सजा हुआ टेबलस्केप दिखाया गया था. बीच में पिंक लिली और हल्के हरे हाइड्रेंजिया वाले फूलों की सजावट देखी जा सकती है. इसके साथ ही ताजे हरे सेब और गिरते अंगूरों के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया था, जिससे डेकोर को एक ऑर्गेनिक लग्जरी लुक देखने को मिला. वहीं टेबल पर खूबसूरती से एक खास प्रिंटेड मेन्यू कार्ड रखा था, जो मेहमानों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए जापानी डाइनिंग एक्सपीरियंस का इशारा दे रहा था.  

Feb 24, 2026 09:29 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Updates: उदयपुर पहुंचते ही विजय देवरकोंडा ने किया ये पहला काम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी को होने वाली है, जिससे पहले दूल्हा दुल्हन उदयपुर में पहुंच चुके हैं. इसी बीच फैंस के लिए विजय देवरकोंडा ने अपडेट शेयर किया है, जिसमें वॉलीबॉल नेट पर फोकस किया गया, जिसमें खिलाड़ी पानी में और गेंद हवा में दिख रही है.


Advertisement
Feb 24, 2026 08:32 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding Menu: रश्मिका-विजय की शादी में होगा ट्रेडिशनल लंच, यूं परोसा जाएगा खाना

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के मेन्यू से जुड़ा अपडेट बॉलीवुड हंगामा की दी हुई रिपोर्ट में सामने आया है. पोर्टल के सोर्स के मुताबिक, रश्मिका विजय की शादी में मेहमानों को साउथ इंडियन ट्रेडिशन का टच देखने को मिलेगा, जिसमें मेहमानों को केले के पत्तों पर खाना परोसा जाएगा. जबकि नारियल पानी का खास इंतजाम किया जाएगा. 

Feb 23, 2026 15:46 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda age gap: रश्मिका और विजय में कितना है ऐज गैप

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में 24-26 फरवरी के बीच होगी. स्टार जोड़ी झीलों के शहर पहुंच चुकी है. रश्मिका मंदाना को प्यार से उनके फैन्स नेशनल क्रश भी बुलाते हैं. यही नहीं, उनका कोरियन हार्ट वाला अंदाज भी खूब पसंद किया जाता है. रश्मिका और विजय के ऐज गैप की बात करें तो दोनों के बीच सात साल का अंतर है. रश्मिका 29 साल की हैं जबकि विजय 36 साल के. दोनों 26 फरवरी को विवाह बंधन में बंधेंगे. 

Feb 23, 2026 14:06 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रश्मिका-विजय की शादी के वेन्यू का वीडियो

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी राजस्थान के झीलों की नगरी कहे जाने वाले उदयपुर में हो रही है. शादी 24 से 26 फरवरी तक चलेगी. शादी आईटीसी ममेंटोस में होगी. यह उदयपुर से 25 किलोमीटर दूर स्थित है. देखें इसका वीडियो.

Feb 23, 2026 12:44 (IST)

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda LIVE Updates: क्या होता है VIROSH का मतलब?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' नाम दिया है. यह नाम उनके फैंस ने सालों पहले दोनों के नामों को जोड़कर बनाया था, VIjay + RASHmika = VIROSH. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने लिखा, 'हमारे सबसे प्यारे प्यार करने वालों, हमने कोई प्लान बनाने से पहले, कुछ चुनने से पहले, आप पहले से ही वहां थे. इतने प्यार से आपने हमें एक नाम दिया VIROSH. इसलिए आज हम पूरे दिल से आपकी इज्जत में अपनी शादी का नाम 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' रख रहे हैं. आप हमेशा हमारे साथ हैं.'

Feb 23, 2026 12:05 (IST)

Rashmika-Vijay Wedding Live Updates: रश्मिका मंदाना का पहला प्यार था ये कन्नड़ एक्टर, सगाई के बाद टूटा रिश्ता

विजय देवरकोंडा से शादी से पहले रश्मिका मंदाना की एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई हुई थी. रक्षित कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. इनमें 777 चार्ली से लेकर रिक्की जैसी फिल्मों का नाम शामिल है.

()

Feb 23, 2026 12:02 (IST)

Rashmika-Vijay Wedding Live Updates: इंटरनेशनल सिक्योरिटी करेगी रश्मिका-विजय की शादी की सुरक्षा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने के लिए इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसी को भी हायर किया गया है, जो लोकल राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर वेन्यू की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. कोई फोन या कैमरा पॉलिसी सख्त होगी ताकि कोई लीक न हो. रश्मिका और विजय दोनों ने हाल ही में उदयपुर के लिए रवाना होकर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जहां वे फॉर्मल लुक में साथ नजर आए

Feb 23, 2026 11:32 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रौबीली मूंछें, काला चश्मा और सिर झुककर फैन्स का इस्तकबाल- यूं उदयपुर पहुंचे विजय

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में हो रही है. दोनों ही शादी करने के लिए झीलों के नगरी पहुंच चुके हैं. विजय देवरकोंडा का एक वीडियो आया है जिसमें वह उदयपुर पहुंचे हैं. उनकी रौबीली मूंछें हैं और आंखों पर काला चश्मा. यही नहीं, वह वहां मौजूद फैन्स का सिर झुकाकर इस्तकबाल भी करते हैं.

Feb 23, 2026 11:25 (IST)

Actors Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda LIVE Updates: रश्मिका-विजय की शादी में नहीं होंगे बॉलीवुड-साउथ के बड़े एक्टर!

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में 24 से 26 फरवरी तक चलेगी. बताया जा रहा है कि शादी में कई मेहमान आने वाले हैं. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड या साउथ की बड़ी फिल्मी हस्तियां शामिल नहीं होंगी. मेहमानों में तेलंगाना के कुछ नेता और कुछ फिल्म डायरेक्टर शामिल हो सकते हैं.

Feb 23, 2026 11:21 (IST)

Actors Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda LIVE Updates: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में कितने गेस्ट?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी आईटीसी ममेंटोस में होगी. इस जगह को प्राइवेसी ध्यान में रखकर चुना गया है. कपल आपनी शादी को काफी प्राइवेट रखना चाहता है. शादी तीन दिनों की होगी. गेस्ट की संख्या 100 के आसपास रहेगी. कपल और उनके करीबी 50 मेहमान कमर्शियल फ्लाइट से उदयपुर पहुंचेंगे.

Feb 23, 2026 11:13 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding LIVE: सपनों से सुंदर लोकेशन पर होगी रश्मिका-विजय की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होने वाली है. शादी का वेन्यू आईटीसी ममेंटोस है, जो उदयपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ियों में है. यह प्रॉपर्टी पूरी तरह से निजी है, जहां 117 प्राइवेट विला, एक नदी और झील, अपना प्राइवेट हेलीपैड और पूरी पहाड़ी पर फैला हुआ एस्टेट है, जो आम लोगों की नजरों से पूरी तरह छिपा रहता है.

Feb 23, 2026 10:53 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding LIVE: कोट-पैंट, काला चश्मा, चेहरे पर हंसी, ऐसे उदयपुर पहुंचीं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं. रश्मिका की पहली फोटो आ गई है जिसमें उन्होंने आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ है. इसके साथ ही वह कोट-पैंट पहने हुए हैं और उनकी आंखों पर काला चश्मा है. यही नहीं, उनके चेहरे पर हंसी उनके दिल का हाल कह जाती है.

Feb 23, 2026 10:48 (IST)

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding LIVE: झीलों के शहर उदयपुर पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी, जिसके बाद कपल सात फेरे लेने के लिए झीलों की नगरी उदयपुर पहुंच चुका है. उनका लेटेस्ट वीडियो आ गया है.

Featured Video Of The Day
Cuttack Hospital Fire | Odisha के हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत | BREAKING NEWS