सोशल मीडिया पर इन दिनों फिल्मों के गानों पर रील्स और डांस वीडियो का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. इस कड़ी में टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने 'धुरंधर' के गाने 'गहरा हुआ' पर डांस वीडियो बनाया. अब उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें रश्मि ने बैठे-बैठे ही अपनी अदाओं और एक्सप्रेशंस से सबका दिल जीत लिया. रश्मि देसाई ने इस डांस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें उनका अंदाज बेहद सादगी भरा नजर आ रहा है. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- 'देसी और ग्रेसफुल.'
वीडियो में रश्मि पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं. गाने की लाइन्स पर उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और हाथों की नजाकत मैच कर रही हैं. उनके इस सादगी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस डांस की सबसे खास बात यह है कि रश्मि ने इसे कथक स्टाइल में पेश किया है. आमतौर पर कथक एक ऐसा नृत्य है जिसमें पैरों की थाप और घूमने वाले मूवमेंट्स अहम होते हैं लेकिन रश्मि ने इसे बैठे-बैठे ही इतने शानदार तरीके से किया कि हर कोई कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहा है.
धुरंधर के रंग में रंगी टप्पू, देखें रश्मी देसाई का क्लासिकल डांस
एक यूजर ने लिखा, 'आपके एक्सप्रेशंस कमाल के हैं, नजर नहीं हट रही.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अरिजीत सिंह के गाने पर इतना शानदार कथक, परफेक्ट कॉम्बिनेशन.' अन्य यूजर्स ने लिखा, 'देसी वाइब्स + एलिगेंस = रश्मि देसाई.' अब बात करें 'गहरा हुआ' गाने की, तो यह फिल्म 'धुरंधर' का एक सॉफ्ट ट्रैक है. इस गाने को मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. वहीं गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं. वहीं इसका म्यूजिक शाशवत सचदेव ने तैयार किया है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: कमाई के मैदान में कुलांचे मार रही धुरंधर, 14 दिन में कमाए 1100 करोड़
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' को लोगों ने काफी पसंद किया था, अब इसके स्क्वील को भी दर्शक काफी पसंद रहे है. फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी भारतीय खुफिया एजेंट रॉ के रूप में अपने गुप्त मिशन पर है. वह पाकिस्तान में ल्यारी से लेकर कराची तक की सत्ता में घुसपैठ करता है और धीरे-धीरे वहां के आपराधिक गिरोहों और पाकिस्तान की राजनीतिक सत्ता में अपनी जगह भी बनाता है.
यह भी पढ़ें: राज कुमार के बेटे का छलका दर्द, अपने गलत फैसलों पर हुआ था मलाल, कहा था- पापा जिंदा होते हालात अलग होते
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)