धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ने पहनी है सोने की घड़ी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, जानिए क्यों खास है ये वॉच

रणवीर के हाथ में दिख रही ये वॉच काफी हद तक रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना, ऑयस्टर, 40 mm, ऑयस्टर स्टील एंड येलो गोल्ड -126503 जैसा दिखता है. डेटोना लग्जरी घड़ियों की दुनिया में सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले क्रोनोग्राफ में से एक है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ने पहनी है सोने की घड़ी
नई दिल्ली:

‘धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर दर्शकों में बज बना हुआ है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है. धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने रफ एंड टफ लुक में नजर आते हैं. वहीं एक सीन के दौरान दर्शकों की नजर उनकी कलाई में बंधी घड़ी पर पड़ती है. उस इंटेंस सीन में भी एक पल के लिए सभी की नजर रणवीर की घड़ी पर रुक जाती है. ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस लग्जरी वॉच के बारे में सर्च करने में जुट गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि रणवीर की इस घड़ी की कीमत क्या है और ये किस ब्रांड की है.

रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना

रणवीर के हाथ में दिख रही ये वॉच काफी हद तक रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना, ऑयस्टर, 40 mm, ऑयस्टर स्टील एंड येलो गोल्ड -126503 जैसा दिखता है. डेटोना लग्ज़री घड़ियों की दुनिया में सबसे ज़्यादा पहचाने जाने वाले क्रोनोग्राफ में से एक है. यह मोटरस्पोर्ट से अपने कनेक्शन और अपने टाइमलेस डिजाइन के लिए जानी जाती है. इतने सालों में, यह परफॉर्मेंस और प्रेस्टीज दोनों का सिंबल बन गई है.

यह खास मॉडल अपने टू-टोन डिज़ाइन की वजह से सबसे अलग दिखता है. इसमें ऑयस्टर स्टील को 18k येलो गोल्ड के साथ मिलाकर बनाया गया है. जिससे यह स्पोर्टी और एलिगेंट नजर आती है. स्टील इसे मजबूत बनाता है, जबकि पॉलिश्ड गोल्ड इसमें ग्लो ऐड करता है. सिग्नेचर डेटोना डायल का सॉलिड ब्रेसलेट और गोल्ड हाइलाइट्स इसकी पहचान है.

इतनी है कीमत

इस मॉडल की मार्केट वैल्यू लगभग 2,20,000 लाख रुपये है. यह कीमत इसे लग्जरी कैटेगरी में रखती है. हालांकि इसकी ऊंची कीमत के बावजूद भी ये उन लोगों की फेवरेट जिन्हें घड़ियां कलेक्ट करने का शौक है.  

Advertisement

यह भी पढ़ें -

Ek Din : प्यार, रोमांस और दर्दनाक मोड़, साई पल्लवी और जुनैद खान के 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म

फिजियोथेरेपिस्ट ने खोला गोविंदा और सुनीता के रिश्ते का राज, गोली लगने के बाद एक भी थेरेपी सेशन में साथ नहीं आईं पत्नी

वही आंखें, वही चेहरा और वही एक्सप्रेशन्स, प्रियंका चोपड़ा के हमशक्ल को देख लोग हुए हैरान, निक जीजू भी नहीं पहचान पाएंगे

Featured Video Of The Day
'अगली बार 40 साल नहीं लगेंगे' - ऑकलैंड में ऐसा क्यों बोले PM मोदी?
Topics mentioned in this article
Ranveer Singh
Dhurandhar
Ranveer Singh News
Ranveer Singh News 2026
Ranveer Singh News In Hindi