डॉन 3 छोड़ने की वजह से FWICE का रणवीर सिंह पर बैन, एक्टर की टीम का आया जवाब

Ranveer Singh Responds After FWICE Ban: डॉन 3 से दूरी बनाने पर FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया था. डॉन 3 से जुड़ा यह विवाद काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ranveer Singh Responds After FWICE Ban: FWICE के बैन पर रणवीर सिंह ने दिया रिएक्शन

Ranveer Singh Responds After FWICE Ban: डॉन 3 से दूरी बनाने के बाद सोमवार 25 मई को फिल्म वर्कर्स की बड़ी संस्था FWICE (Federation of Western India Cine Employees) ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है. उनपर यह बैन अनप्रोफेशनल व्यवहार करने की वजह से लगा है. अब इस पूरे मामले में रणवीर सिंह ने रिएक्शन दिया है. रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक प्रवक्ता के जरिए प्रतिक्रिया दी है. प्रवक्ता ने कहा है कि रणवीर फिल्म इंडस्ट्री का बेहद सम्मान करते हैं और डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े हर व्यक्ति के प्रति उनके मन में गहरा आदर है.

ये भी पढ़ें: भुल भुलैया की इस एक्ट्रेस को 4 साल से नहीं मिली हिट, 900 करोड़ की दो फिल्में हुईं फ्लॉप

प्रवक्ता ने क्या कहा

प्रवक्ता ने बताया, "हाल के दिनों में डॉन 3 को लेकर जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उस पर रणवीर सिंह ने जानबूझकर चुप्पी साध रखी थी. उनका मानना है कि पेशेवर मुद्दों और व्यक्तिगत रिश्तों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ निपटाना चाहिए." उन्होंने आगे कहा कि कई तरह की अफवाहें और कयासबाजियां बाजार में घूम रही हैं, लेकिन रणवीर ने कभी जरूरी नहीं समझा कि इन पर सार्वजनिक रूप से कोई जवाब दें या विवाद में शामिल हों. उनका पूरा ध्यान अपने आने वाले कामों और प्रतिबद्धताओं पर है.

अशोक पंडित ने कहा, 'जब यह मामला हम तक पहुंचा, तो फेडरेशन ने पहले इसे शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश की. रणवीर सिंह को बुलाकर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया. फेडरेशन ने उन्हें कई बार नोटिस और रिमाइंडर भेजे, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया. बाद में जब प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा हुई, तब रणवीर की टीम की ओर से एक ईमेल भेजा गया, जिससे फेडरेशन संतुष्ट नहीं है.'

Advertisement

उन्होंने कहा, ''फेडरेशन चाहता था कि रणवीर सिंह खुद सामने आकर बात करें, क्योंकि इतना बड़ा मामला केवल मैनेजर या प्रतिनिधि के जरिए हल नहीं किया जा सकता. यह सिर्फ एक फिल्म का मामला नहीं है, बल्कि पूरी इंडस्ट्री के भरोसे और काम करने के तरीके से जुड़ा मुद्दा है. इंडस्ट्री इमोशनल बॉन्डिंग और ट्रस्ट फैक्टर पर काम करती है. निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और तकनीशियन एक-दूसरे पर भरोसा करके काम करते हैं. अगर यह भरोसा टूटने लगे, तो भविष्य में निर्माता किसी बड़े स्टार पर निवेश करने से डरेंगे. इससे पूरी इंडस्ट्री प्रभावित हो सकती है. यह खतरनाक ट्रेंड बन सकता है.'

आगे क्या है

रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के सभी साथियों के प्रति सम्मान और सद्भावना रखते हैं. वे पूरी डॉन फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देते हैं. प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि ऐसे मौकों पर संयम और शालीनता बनाए रखना रणवीर की सोची-समझी नीति रही है और भविष्य में भी वे इसी रवैये पर कायम रहेंगे.

Advertisement

बता दें कि हाल ही में डॉन 3 को लेकर कुछ विवाद सामने आए थे, जिसकी वजह से बॉलीवुड में काफी चर्चा हुई. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ मुद्दों पर नाराज हैं. लेकिन अभिनेता ने अब तक इस पर कोई खुली टिप्पणी नहीं की थी.

Featured Video Of The Day
वक्फ विवाद पर गरमाई बहस! शिवम त्यागी vs मुस्लिम स्कॉलर
Topics mentioned in this article
Don 3
Ranveer Singh
Ranveer Singh Don 3 Controversy
FWICE
Don 3 Controversy