‘सरकई लियो खटिया’ गाने पर रणवीर सिंह-करिश्मा कपूर का डांस वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोविंदा के बिना सब अधूरा

रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 90s के सुपरहिट गाने ‘सरकाए लेओ खटिया’ पर दोनों का फनी अंदाज और शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रणवीर सिंह करिश्मा कपूर का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में रणवीर सिंह अपनी फुल-ऑन एनर्जी और मस्तीभरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. हालांकि इन दिनों वह डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हुए हैं. जबकि हाल ही में FWICE द्वारा बैन करने के कदम को उठाए जाने के बाद से वह चर्चा का विषय बन गए हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 90 के दशक की सुपरस्टार करिश्मा कपूर, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस आज भी लोगों को दीवाना बना देती है. उनके साथ नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक छोटे से वीडियो में रणवीर सिंह और करिश्मा कपूर ‘राजा बाबू' फिल्म के मशहूर गाने ‘सरकाए लेओ खटिया जाड़ा लगे' पर मजेदार अंदाज में एक्ट और डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों एक सोफे पर बैठे नजर आते हैं. जैसे ही गाने की लाइन बजती है, रणवीर धीरे-धीरे अपनी जगह से खिसककर करिश्मा से थोड़ा दूर हो जाते हैं. लेकिन अगले ही पल करिश्मा फिर उनके पास खिसक आती हैं.

90s का नॉस्टेलजिया और जेन-Z की एनर्जी

वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा ये है कि दोनों यही शरारती अंदाज दोहराते हैं. आखिर में रणवीर और करिश्मा खुद को रोक नहीं पाते और जोर से हंसते हुए एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं. दोनों की ये नेचुरल केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि इसमें 90s की यादें भी हैं और नई जनरेशन वाला मजेदार अंदाज भी. कई यूजर्स ने दोनों की शानदार बॉन्डिंग और मस्ती भरे अंदाज की खूब तारीफ की है. खास बात ये है कि करिश्मा कपूर जिस गाने पर रील बना रही हैं, वो उनकी सुपरहिट फिल्म ‘राजा बाबू' का गाना है, जो 90s के दौर में काफी लोकप्रिय हुआ था.

फैंस बोले- 'गोविंदा के बिना अधूरा लगता है ये गाना'

रणवीर सिंह का चंचल अंदाज और करिश्मा कपूर की अदाएँ इस छोटे से वीडियो को और मजेदार बना रहे हैं. यही वजह है कि ये रील तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं. कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि इस गाने की असली जान गोविंदा थे और उनके बिना ये गाना अधूरा सा लगता है. कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि करिश्मा कपूर को इस गाने पर देखकर 90s की यादें तो ताजा हो गईं, लेकिन गोविंदा की कमी भी साफ महसूस हुई.

Advertisement

डॉन 3 विवाद 

विवाद उस समय शुरू हुआ जब फिल्म 'डॉन 3' के निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर ने एफडब्ल्यूआईसीई से शिकायत की. बताया गया कि रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने की वजह से मेकर्स को लगभग 45 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा. ऐसे में एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया. इस पूरे विवाद को लेकर फेडरेशन के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया था कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ने का फैसला किया. उस समय तक फिल्म की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. शूटिंग की लोकेशन तय हो चुकी थी, होटल बुक किए जा चुके थे और शूटिंग की परमिशन भी ले ली गई थी. 

ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी ने कहा उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को दिलाई पहचान, बोले- रवि किशन को 25000 रुपए मिलते थे और मुझे 1 लाख

Advertisement
Featured Video Of The Day
कटिहार रेलवे स्टेशन पर झरने जैसा नजारा, प्लेटफॉर्म पर टपका पानी
Topics mentioned in this article
Karishma Kapoor
Ranveer Singh
Bollywood
Entertainment