Ranjeet Wife 10 Photos: रंजीत की पत्नी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड की चकाचौंध से खुद को दूर रखती हैं अलोका बेदी

Ranjeet Wife 10 Photos: रंजीत की पत्नी अलोका बेदी लाइमलाइट से दूर सादगी भरी जिंदगी जीती हैं. उन्होंने रंजीत के करियर के उतार-चढ़ाव में हमेशा उनका साथ दिया और परिवार को मजबूती से संभाला. उनकी कहानी ग्लैमर नहीं, बल्कि मजबूत रिश्तों की मिसाल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ranjeet Wife 10 Photos: विलेन रंजीत की रियल लाइफ हीरो हैं अलोका बेदी

Ranjeet Wife 10 Photos: बॉलीवुड में जहां सितारों की चमक-दमक और ग्लैमर भरी जिंदगी सुर्खियों में रहती है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस चकाचौंध से दूर रहकर एक सिंपल और बैलेंस्ट लाइफ जीते हैं. ऐसे ही नामों में शामिल हैं दिग्गज खलनायक रंजीत की पत्नी अलोका बेदी. रंजीत ने पर्दे पर भले ही डार्क और निगेटिव किरदार निभाए हों. लेकिन उनकी असल जिंदगी में अलोका ने हमेशा एक सपोर्टिव और लविंग वाइफ की भूमिका निभाई है. उनकी कहानी फिल्मी नहीं, बल्कि सादगी, डेडिकेशन और परिवार के प्रति हमेशा रिस्पॉन्सिबल बने रहने की मिसाल है.

ये भी पढ़ें: तीन साल से नहीं की एक भी फिल्म फिर भी 29 लाख रुपये महीना छाप रही हैं नेहा शर्मा, सोशल मीडिया पर इस तरह कर रही कमाई

अलोका बेदी का जीवन हमेशा से सिंपल और प्राइवेट रहा है. उन्होंने कभी भी बॉलीवुड की चकाचौंध में आने की कोशिश नहीं की और लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी.

उन्होंने 70 और 80 के दशक के मशहूर विलेन रंजीत से शादी की. उस दौर में रंजीत इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे. लेकिन अलोका ने बॉलीवुड की चकाचौंध में गुम होने की बजाए हमेशा परिवार को प्रायोरिटी दी.

Advertisement

जब रंजीत अपने करियर की पीक पर थे और लगातार काम में बिजी रहते थे. तब अलोका ने घर और परिवार की जिम्मेदारी पूरी मजबूती से संभाली.

अलोका और रंजीत की एक बेटी है, जिसका नाम दिव्यांका बेदी है. बेटी की परवरिश में अलोका ने बेहद अहम भूमिका निभाई और उसे अच्छे संस्कार दिए.

Advertisement

रंजीत ने कई इंटरव्यू में ये एक्सेप्ट किया है कि उनके करियर के हर उतार-चढ़ाव में अलोका हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं.

रंजीत के खलनायकी के किरदारों की वजह से शुरुआत में परिवार को कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा. लेकिन अलोका हमेशा ही समझदारी से हालात को संभालती रहीं.

रंजीत का जन्म पंजाब के जंदियाला गुरु में हुआ था और अलोका भी पंजाबी संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई हैं. जिससे उनके परिवार में पारंपरिक मूल्यों की झलक मिलती है.

उनकी शादी कई दशकों से मजबूत बनी हुई है. जो बॉलीवुड जैसी इंडस्ट्री में किसी मिसाल से कम नहीं है.

अलोका बेदी को खाना बनाना बहुत पसंद है. रंजीत कई बार इंटरव्यूज में ये बताते रहे हैं कि अलोका घर पर अक्सर टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज तैयार करती हैं.

Advertisement

भले ही अलोका बेदी सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया से दूर रहती हों, लेकिन उनकी सादगी और समर्पण उन्हें खास बनाता है.