रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है. वह 75 साल की थीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
NDTV

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है. वह 75 साल की थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कृष्णा मुखर्जी का निधन मंगलवार 22 सितंबर दोपहर को हुआ है. उनके निधन की जानकारी यशराज फिल्म्स की टीम की ओर से दी गई है. कृष्णा मुखर्जी हिंदी सिनेमा की मशहूर सिंगर थीं. उन्होंने कई फिल्मों में गाने गए थे. यशराज फिल्म्स ने मंगलवार, 22 सितंबर को एक बयान जारी किया. परिवार ने इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया है. उनकी मौत की वजह अभी तक नहीं बताई गई है.

यशराज फिल्म्स का बयान

यशराज फिल्म्स के बयान में कहा गया, 'भारी मन से हम यह जानकारी दे रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां, 75 वर्षीय श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर निधन हो गया. परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए बहुत आभारी है और इस गहरे दुख के समय में सम्मानपूर्वक प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करता है.' कृष्णा मुखर्जी को कई सालों तक कई पब्लिक इवेंट्स में रानी मुखर्जी के साथ देखा गया था और लोग उन्हें अच्छी तरह जानते थे.रानी अक्सर अपनी मां के साथ अपने करीबी रिश्ते के बारे में बात करती रही हैं. कृष्णा मुखर्जी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ी थीं और उन्होंने प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम किया था.

Topics mentioned in this article
Rani Mukerji
Rani Mukerji Mother
Krishna Mukherjee
Krishna Mukherjee News
Rani Mukerji Films