रामायण मूवी से लीक हुआ रणबीर कपूर का राम लुक, विग देख फैंस ने जताई नाराजगी, याद आई आदिपुरुष

रणबीर कपूर का ‘रामायण’ से लीक हुआ भगवान राम वाला लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है. खासतौर पर उनकी विग को लेकर यूजर्स फिल्म के भारी बजट पर सवाल उठा रहे हैं. कई लोगों ने इसे ‘आदिपुरुष’ से कंपेयर किया है. फिल्म 2026 में रिलीज सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायण मूवी से लीक हुआ रणबीर कपूर का राम लुक
नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण का इंतजार लंबे समय से हो रहा है. जैसे ही फिल्म से जुड़ी कोई छोटी सी अपडेट सामने आती है. सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो जाती है. जैसे अभी हो रही है. इस बार चर्चा की वजह बना है रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक. जो रिलीज से पहले ही लीक हो गया. तस्वीरें सामने आते ही फैन्स दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ फैंस काफी एक्साइटेड दिखे, तो कई लोगों ने जमकर गुस्सा करना शुरू कर दिया.  

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव को सोनू सूद का करारा जवाब, दबंग एक्टर ने की 'गलतफहमी' दूर, बोले- मैंने कभी नहीं कहा उसे काम की जरूरत

रणबीर कपूर का लुक

वायरल तस्वीरों में रणबीर केसरिया धोती, जनेऊ और कंधे पर काली केप डाले नजर आ रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी विग ने. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मजाक और तंज की बाढ़ आ गई. रेडिट और ट्विटर पर यूजर्स ने फिल्म के मेकर्स को निशाने पर ले लिया है. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि 400 मिलियन डॉलर का बजट और एक अच्छी विग भी नहीं ले सके. वहीं दूसरे ने कहा कि बॉलीवुड अब तक नकली बाल और दाढ़ी को रियल दिखाने की कला क्यों नहीं सीख पाया. (यहां देखें रणबीर कपूर की तस्वीर)

आदिपुरुष की आई याद

कई लोगों ने 2023 में आई आदिपुरुष को भी याद किया. उस फिल्म का जिक्र करते हुए एक फैन ने कहा कि उस फिल्म की गलतियों से सबक लेना चाहिए था. कुछ यूजर्स को डर है कि कहीं रामायण भी जरूरत से ज्यादा CGI वाली फिल्म बनकर न रह जाए. हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि लीक तस्वीरें कब की हैं और फिल्म के फाइनल लुक में कुछ बदलाव होगा या नहीं. कुछ फैन्स को यकीन है कि फिल्म की जबरदस्त टीम जरूर कुछ बेहतर ही लेकर आएगी. जिसमें ए.आर. रहमान और हांस जिमर जैसे दिग्गज म्यूजिशियन साथ काम कर रहे हैं. जबकि साउथ इंडियन स्टार यश रावण बने दिखेंगे और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. रामायण: पार्ट वन दिवाली 2026 पर रिलीज हो सकती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड रोलर चलाकर नष्ट की करोड़ों की ड्रग्स
Topics mentioned in this article
Ramayana
Ranbir Kapoor Ramayana
Movie Ramayana
Ramayana Part 1
Ranbir Kapoor Ramayana Look