रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायणम् की रिलीज डेट को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है. फिल्म को पहले दिवाली पर रिलीज करने की खबर थी, लेकिन अब माना जा रहा है कि ये फिल्म दिवासी से एक हफ्ते पहले ही सिनेमाघरों मे रिलीज की जाएगी. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्' को लेकर दर्शकों में काफी बज बना हुआ है और इसकी रिलीज डेट जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे बड़े स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के आस-पास और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होने की खबर है.
दिवाली के एक हफ्ते पहले रिलीज की तैयारी?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण: पार्ट वन' दिवाली पर रिलीज नहीं होने वाली बल्कि फिल्म दिवाली से एक हफ्ता पहले रिलीज होगी. इस साल दिवाली 6 नवंबर को मनाई जाएगी, ऐसे में फिल्म 30 अक्टूबर, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज किए जाने की खबर है. दरअसल मेकर्स का प्लान है कि फिल्म दिवाली के एक हफ्ते रिलीज होती है तो दिवाली तक ये अपनी पहचान बना लेगी और दूसरे हफ्ते में इसका बिजनेस अपने पीक पर पहुंच जाएगा. इस तरह फिल्म को त्योहार हफ्ते का पूरा फायदा मिल पाएगा. लिहाजा ‘रामायण' की रिलीज एक दिवाली से हफ्ता पहले करने पर बातचीत चल रही है और जल्द ही इस पर आखिरी फैसला ले लिया जाएगा.
कब होगा रिलीज डेट का ऐलान?
दरअसल, मेकर्स ‘रामायण' के लिए डिस्ट्रीब्यूशन डील पक्की होने तक का इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि मेकर्स एक बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स से मिले 450 करोड़ रुपये के ऑफर पर बातचीत कर रहे हैं. इस पर जल्द ही फैसला आने वाला है. इस डील के होते ही रिलीज डेट का ऐलान कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 50 का हुआ रामायण में 13 साल का कुश, एक्टिंग छोड़ी फिर भी बना 1400 करोड़ का मालिक, 38 साल बाद पहचानना मुश्किल