रणबीर कपूर की रामायण का पहला ट्रेलर, 2 मिनट 38 सेकेंड की ये झलक इस दिन हो रही रिलीज

नितीश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण का सभी को बेसब्री से इंतजार है. अब इस फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि हनुमान जयंती पर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रामायण का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर के लीड रोल वाली महाकाव्य फिल्म ‘रामायण' का पहला प्रमोशनल वीडियो ‘रामा' सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के U सर्टिफिकेट पा चुका है. यह वीडियो कुल 2 मिनट 38 सेकंड (158 सेकंड) लंबा है और सभी उम्र के दर्शकों के लिए पूरी तरह सटीक माना गया है. मेकर्स ने 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस खास झलक को रिलीज करने की अनाउंसमेंट की है.

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के अवतार में दिखाई देंगे. लक्ष्मण का रोल रवि दुबे कर रहे हैं. डायरेक्शन नितेश तिवारी (दंगल के डायरेक्ट) के पास है, म्यूजिक ए.आर. रहमान और हंस जिमर तैयार कर रहे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं, जो इस प्रोजेक्ट को भव्य और शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कॉमेडियन सुनील पाल के साथ बदतमीजी! पहले स्टेज पर बुलाकर दिया गुलदस्ता फिर यूं किया अपमान

‘रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी, पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को थिएटर्स में आएगा. इससे पहले जुलाई 2025 में फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया गया था. अब ‘रामा' वीडियो फिल्म की भव्यता और कहानी की गहराई की एक झलक पेश करेगा, जिससे दर्शकों की एक्साइटमें और बढ़ गई है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह प्रमोशनल स्ट्रैटजी फिल्म की चर्चा को रिलीज तक बनाए रखने में मददगार साबित होगी.

बात करें स्टार कास्ट की तो फैन्स के बच यश को रावण के किरदार में और सनी देओल का हनुमान के किरदार में देखने का खासा इंतजार है. रणबीर और साई की तस्वीरें पहले सामने आ चुकी हैं लेकिन इन दो एक्टर्स को लेकर अभी तक कोई तस्वीर सामने नहीं आई है. देखना होगा कि ट्रेलर में इनकी झलक मिलती है या नहीं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: 12वें दिन धुरंधर 2 ने रौंद डाला KGF2, RRR, Kalki 2898 का रिकॉर्ड, खाते में आ चुके हैं इतने करोड़

Featured Video Of The Day
मध्य प्रदेश: जहां कॉलेज दिखाया, जमीन पाया, NDTV की EXCLUSIVE पड़ताल
Topics mentioned in this article
Ramayana
Ramayana Rama Trailer
Ramayana First Look Video
Ramayana Trailer Release Dated