Ramayana Part 2: दीवाली 2027 में रिलीज नहीं होगा रामायण का दूसरा पार्ट, रामायण पार्ट वन के साथ हुआ ऐलान

रामायण पार्ट वन सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हो गई है, जिसके साथ ही रामायण पार्ट 2 की रिलीज से भी पर्दा उठ गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ramayana part 2 release: रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट आई सामने
नई दिल्ली:

2026 की मचअवेटेड फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर और रावण के किरदार में एक्टर यश नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. इसके अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुलप्रीत सिंह, अरुण गोविल और लारा दत्ता जैसे अहम किरदार नजर आ रहे हैं. दीवाली 2026 पर रामायण पार्ट वन रिलीज हुआ था तो वहीं कहा जा रहा था कि दीवाली 2027 में रामायण पार्ट 2 रिलीज होगी. लेकिन अब रामायण की रिलीज के साथ रामायण पार्ट 2 की रिलीज का भी अपडेट सामने आया है. 

रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट

रामायण पार्ट 1 के अंत में मेकर्स ने रामायण पार्ट 2 की रिलीज की जानकारी दी है और बताया है कि अगला पार्ट दीवाली 2027 नहीं बल्कि 2028 में रिलीज होगा. यानी की फैंस को एक साल नहीं दो साल का इंतजार करना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें- मन्ना डे का पहला भोजपुरी रोमांटिक गीत, 49 साल पहले हिला दिया था काशी पटना, सुजीत कुमार को बनाया सुपरस्टार 

सनी देओल की दिखी झलक

फिल्म के अंत में एक और खास चीज देखने को मिली थी. सनी देओल के किरदार यानी हनुमान की झलक. हालांकि सनी देओल का हनुमान अवतार में चेहरा नहीं दिखाया गया है.   

Advertisement

रामायण के बारे में 

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' भारतीय महाकाव्य पर आधारित फिल्म है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी चर्चा है. फिल्म में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश शामिल हैं. इनके अलावा, सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी.  

ये भी पढ़े- कल्पना पटवारी का भोजपुरी छठगीत रिलीज, ‘जगत के पालक दीनानाथ' सुन फैंस बोले-  जय छठी मैया

Featured Video Of The Day
ईरान जंग से पीछे हटने को तैयार नहीं ट्रंप, चुनावी हार के बाद भी बोले- 'दोबारा हमला...'
Topics mentioned in this article
Ramayana Part 2
Ramayana
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं