दिवाली 2026 पर रिलीज होने जा रही 4000 करोड़ की रामायण का 9 महीने पहले ही आ गया रिव्यू, जानें कैसी है फिल्म

Ramayana Review: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'रामायण पार्ट 1' का पहला कट हाल ही में लॉस एंजिल्स में दिखाया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रामायण पार्ट 1 का पहला रिव्यू आया: रणबीर कपूर की फिल्म को मिली तारीफें

Ramayana Review: बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'रामायण पार्ट 1' का पहला कट हाल ही में लॉस एंजिल्स में दिखाया गया. निर्देशक नितेश तिवारी की इस महाकाव्य फिल्म को चुनिंदा दर्शकों ने देखा और शुरुआती प्रतिक्रियाएं काफी सकारात्मक आई हैं. रामायण पार्ट 1 की यह स्क्रीनिंग एक तरह का टेस्ट था, जहां 18 से 60 साल के लोगों ने फिल्म देखी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शकों ने फिल्म की कहानी को 'जबरदस्त' और 'जड़ों से जुड़ी हुई' बताया है. 

ये भी पढ़ें: एजुकेशन में विजय पर भारी पड़ती हैं रश्मिका, एक दो नहीं कर रखी हैं तीन डिग्रियां, जानें उम्र में बड़ा कौन

कैसी है रामायण पार्ट 1

रामायण पार्ट 1 का पैमाना बहुत बड़ा है और विजुअल इफेक्ट्स को 'शानदार' और 'मॉन्स्ट्रस' कहा जा रहा है. लोग इसे देखकर काफी प्रभावित नजर आए. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फिल्म का पहला कट था, यानी अभी एडिटिंग और अन्य काम बाकी हैं, लेकिन शुरुआती फीडबैक ने मेकर्स का हौसला बढ़ा दिया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, साई पल्लवी माता सीता बनी हैं और यश रावण के रूप में नजर आएंगे. 

फिल्म में ये एक्टर भी आएंगे नजर 

सनी देओल हनुमान जी के किरदार में हैं. इसके अलावा लक्ष्मण का रोल रवि दुबे ने किया है. मंदोदरी और शूर्पणखा के किरदार में काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह हैं. अरुण गोविल, कुणाल कपूर जैसे कलाकार भी फिल्म में शामिल हैं. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट दिवाली 2026 में दुनिया भर में थिएटर्स में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है. संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर का है, जो फिल्म को और खास बनाएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Assam Elections 2026: बीवी vs बीवी का मुद्दा, डिबेट में गरमाई बहस! | NDTV India