नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण का पार्ट 1 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है. इसके साथ ही फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, ओपनिंग डे आंकड़ों पर चर्चा शुरू हो गई है. 20 अक्टूबर को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी. एडवांस बुकिंग में फिल्म को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला है उससे ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म करीब 140 करोड़ तक की ओपनिंग करने वाली है. खैर असल आंकड़े तो थोड़ी देर में ही सामने आएंगे लेकिन इसे लेकर अपडेट पर आ सभी की नजर रहेगी. फिल्म ट्रेड पर नजर रखने वाली वेबसाइट के मुताबिक फिल्म ने सुबह 8 बजे तक 5.44 करोड़ की कमाई कर ली थी. शुरुआती रुझान से ऐसा लग रहा है कि बढ़ते दिन के साथ इस आंकड़े में और बढ़त देखने को मिलेगी.
रामायण की कास्ट
रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता अहम किरदारों में हैं. फिल्म की कास्टिंग शुरुआत से ही चर्चा में रही. खासतौर पर रावण के किरदार में यश ने अभी तक दर्शकों को खासा इंप्रेस किया है. यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस दिखा रही है रावण के किरदार में वह परफेक्ट चॉइस हैं. इसके अलावा शूर्पणखा के किरदार में रकुलप्रीत सिंह ने भी खूब वाहवाही बटोरी है. रकुल के लुक ने भी फैन्स का दिल जीता. दर्शकों में खासी एक्साइटमें मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा को देखने की भी है.
ओपनिंग डे: क्या रामायण तोड़ पाएगी धुरंधर 2 का रिकॉर्ड?
ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला का मानना है कि फिल्म भारत में पहले दिन करीब 125 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई सकती है. उनके मुताबिक रामायण पहले दिन भारत में लगभग 125 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है. वहीं, ट्रेड ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 ने पहले दिन भारत में 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, रमेश बाला का मानना है कि रामायण और धुरंधर 2 की तुलना करना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, धुरंधर 2 एक सीक्वल फिल्म है, इसलिए उसके लिए दर्शकों के बीच पहले से काफी एक्साइटमेंट थी. इसी वजह से उसे पूरे भारत में शानदार ओपनिंग मिली थी. बाला का कहना है कि रामायण की सफलता उसके सबजेक्ट, प्रेजेंटेशन और दर्शकों के जुड़ाव पर निर्भर करेगी, लेकिन इसकी शुरुआत भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक हो सकती है.
कोमल नाहटा को नहीं लगता कि रामायण पहले दिन धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी. रामायण की तुलना धुरंधर 2 से करना ठीक नहीं है, क्योंकि यह ऐसे समय में रिलीज हो रही है जब बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा रौनक नहीं होती. इसलिए जाहिर है कि ये धुरंधर 2 के पहले दिन के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी. कोमल नाहटा का अनुमान भी करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास है. उनके हिसाब से पहले दिन रामायणम् 60 करोड़ रुपये तक कमा सकता है, जबकि सभी भाषाओं को मिलाकर इसकी कमाई 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो सकती है.
IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट का मिलेगा फायदा
रमेश बाला का कहना है कि रामायण को IMAX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट का बड़ा फायदा मिलेगा, जिससे इसकी कमाई को बढ़ावा मिल सकता है. उनके मुताबिक, फिल्म का हिंदी वर्जन सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगा. उन्होंने कहा, "रामायण को IMAX का फायदा मिलेगा, इसलिए हिंदी वर्जन अच्छा बिजनेस करेगा." बाला का मानना है कि फिल्म को सबसे मजबूत शुरुआत उत्तर भारत के राज्यों में मिलेगी.
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लेटेस्ट अपडेट
रणबीर कपूर के लीड रोल वाली रामायण ने अब तक यानी कि 10 बजकर 3 मिनट तक भारत में 12.69 करोड़ की कलेक्शन कर ली है.
रामायण की ओपनिंग कलेक्शन पर टिकी सबकी नजर
रामायण की अब तक की नेट कलेक्शन 9.72 करोड़ है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 11.47 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
Ramayana Box Office Collection Day 1: धार्मिक फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनर बनेगी रामायण?
सैक्निल्क पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक नमित मल्होत्रा के बैनर तले आई रामायण ने सुबह 9 बजे तक 9.72 करोड़ की कमाई कर ली थी.