एक्ट्रेस साई पल्लवी अपने हिंदी बोलने के स्टाइल की वजह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं. दरअसल उनकी आने वाली फिल्म 'एक दिन' के प्रमोशन इवेंट में एक हल्के से पल ने अचानक सोशल मीडिया पर एक अलग ही मोड़ ले लिया. 1 मई को फिल्म की रिलीज से पहले, मेकर्स ने मुंबई में 'एक दिन की महफिल' नाम से एक म्यूजिकल शाम ऑर्गेनाइज किया, जो फिल्म को सेलिब्रेट करने वाला एक लाइव परफॉर्मेंस इवेंट था.
इस इवेंट के दौरान, साई पल्लवी ने दर्शकों, पैपाराजी और मेहमानों से हिंदी में बात करने की कोशिश की. हालांकि उन्हें हिंदी बोलने में थोड़ी दिक्कत हुई और उन्होंने खुले तौर पर मान लिया कि उनकी हिंदी "उतनी अच्छी नहीं है". जैसे ही उनके हिंदी बोलने के वीडियो ऑनलाइन सामने आए, सोशल मीडिया यूजर्स के एक तबके ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.
इंटरनेट पर आए ऐसे रिएक्शन
X पर क्लिप शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "मिलिए साई पल्लवी से: जो हिंदी के बुनियादी शब्द भी नहीं बोल सकतीं और अब वह 'रामायणम्' में सीता माता का किरदार निभा रही हैं." यह इशारा नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायणम्' में उनके रोल की तरफ था. एक यूजर ने कास्टिंग के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए लिखा, "नितेश तिवारी ने साई पल्लवी को सीता मां के रोल के लिए कास्ट करते समय आखिर क्या सोचा था, जो ठीक से हिंदी भी नहीं बोल सकतीं? बहुत ही घटिया कास्टिंग है यार."
यह सब यहीं नहीं रुका. एक पोस्ट में लिखा था, "जरा रुकिए, क्या 'रामायण' के हिंदी वर्जन में उनकी आवाज डब की जाएगी? क्योंकि मुझे तो यह बात हजम नहीं हो रही." एक और यूजर ने कहा, "आप किसी ऐसी एक्ट्रेस को फिल्म में क्यों साइन करेंगे जो उस भाषा को ठीक से बोल ही न पाती हो?"
हालांकि, हर कोई इस आलोचना से सहमत नहीं था. कई यूजर्स एक्ट्रेस के सपोर्ट में आगे आए और बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा होना कोई नई बात नहीं है. एक यूजर ने जवाब दिया, "इससे पहले कैटरीना और जैकलीन भी तो ऐसा ही करती थीं."
यह भी पढ़ें: प्रीति जिंटा को फैन ने कहा 'ट्रॉफी' तो भड़कीं एक्ट्रेस, दिया करारा जवाब बोलीं- औरत किसी की प्रॉपर्टी नहीं
एक कमेंट में एक्टिंग की कला का बचाव करते हुए कहा गया, "क्या ऐसा पहली बार हो रहा है? क्या तुम बेवकूफ हो? एक्टर्स डायलॉग को सुनकर (phonetically) सीखते हैं. हो सकता है उन्हें शब्दों का मतलब न पता हो, लेकिन वे हर डायलॉग याद कर लेते हैं और फिर एक्टिंग करते हैं. सिंगर्स भी तो इसी तरह कई अलग-अलग भाषाओं में गाने गाते हैं. उन्हें उस भाषा का एक भी शब्द नहीं आता, फिर भी वे गा पाते हैं."
यह भी पढ़ें: लारा दत्ता की बेटी हाइट और खूबसूरती में है मां से एक कदम आगे, डांस वीडियो देख फैन्स बोले- अगली मिस यूनिवर्स