रामानंद सागर की रामायण ने बदल डाली थी दूरदर्शन की तकदीर, एक एपिसोड की लागत 9 लाख और कमाई 40 लाख- पढ़ें पूरा गणित

रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् अपने 4000 करोड़ के बजट को लेकर खूब चर्चा मे रही. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण का कुल बजट और कमाई ने कई नए रिकॉर्ड बना दिए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
1987 में आई रामायण का कुल बजट और कमाई जानते हैं आप, दूरदर्शन पर लाए थे रामानंद सागर
Social Media
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर और साईं पल्लवी कि फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने से लेकर काफी दिनों तक वो खबरों में बना रहा. 4000 करोड़ की इस फिल्म को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. फिल्म दीवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी. फिल्म की कास्ट से लेकर वीएफएक्स और हर किरदार पर लोगों की नजर है. वहीं ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इस नई रामायणम् की तुलना सालों साल पहले रामानंद सागर की दूरदर्शन पर आई रामायण से की जाने लगी. एक्टर्स से लेकर एक्शन और फिल्म के हर सीन और डायलॉग को पुरानी रामायण से लोग कंपेयर कर रहे थे. 

इसके साथ ही अब एक चीज और जो लोगों के दिमाग में आ रही है कि, इस रामायणम् फिल्म का बजट तो 4000 करोड़ है, लेकिन 1987 में आई रामायण का बजट कितना था?

रामानंद सागर की रामायण का बजट और कमाई 

1987 में जब रामानंद सागर की रामायण आई तो घरो में ये सिर्फ एक भक्ति सीरीयल की तरह नहीं देखते थे. बल्कि लोग उन किरदारों को असल का भगवान मान कर उनकी पूजा की करने लगे थे. बता दें कि जब 1987 में रामायण को टीवी पर प्रसारित किया गया था, तो अपने समय का सबसे बड़ा और महंगा प्रोजेक्ट था. 

उस वक्त रामायण सीरियल को बनाने में कुल 7 करोड़ रुपए खर्च हुए थे. विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार इस सीरियल के एक एपिसोड को बनाने में लगभग 9 ला रुपए खर्च हो जाते थे. लेकिन इसके हर एपिसोड से मेकर्स को बंपर कमाई होती थी. हर एपिसोड से लगभग 40 लाख रुपए कमा लेते थे. 7 करोड़ मे बनी इस रामायण ने उस वक्त पर 31.4 करोड़ की कमाई की थी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: रामायणम् की सीता साई पल्लवी को निशाना बनाने वालों को दूरदर्शन की सीता का करारा जवाब, दीपिका बोलीं- अच्छी लग रही हैं

दूसरे देशो में भी हुई टेलीकास्ट

ये दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले धारावाहिक मे एक था. इसके साथ ही ये भारत के अलावा 55 दूसरे देशो में भी टेलीकास्ट हुआ था. वहीं लॉकडाउन के समय पर भी इसको दोबारा से टेलीकास्ट किया गया था. मतलब 1987 में बनी रामायण ने सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कई बार अपनी कमाई के रिकॉर्ड तोड़े हैं. विकीपीडिया में दी गई जानकारी के हिसाब से उस समय इस शो की कुल व्यूअरशिप 65 करोड़ रुपए दर्ज की गई थी, जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं छोड़ पाया है. 

Advertisement

रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् का बजट कितना है 

रामानंद सागर की रामायण जहां उस समय एक्टर्स की सादगी के लिए जानी जाती है. वहीं 2026 में आ रही रामायणम् को एडवांस टेक्नोलॉजी और वीएफएक्स की मदद से बनाया गया है. जिस वजह से इसका बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है. निर्माता इस रामायणम् को इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचाने में लगे हैं. इसलिए इस फिल्म का बजट इतना ज्यादा है.

Featured Video Of The Day
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में सियासी घमासान!
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Ramayana
Ramayan Budget