धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहने वालों को राकेश बेदी का जवाब, बोले- इंदिरा गांधी और मोदी पर एक फिल्म आई थी

Dhurandhar 2: एक्टर राकेश बेदी ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar The Revenge: धुरंधर को लोगों ने कहा प्रोपेगेंडा फिल्म

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) यानी धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसके लिए एक्टर्स की खूब तारीफ हो रही है. जबकि राकेश बेदी के जमील जमाली के किरदार को भी काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं रणवीर सिंह की फिल्म में राजनीति, डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह को लेकर हाल ही में एनडीटीवी की वसुधा वेणुगोपाल से बातचीत में एक्टर राकेश बेदी ने रिएक्शन दिया और फिल्म को प्रोपगेंडा कहने वालों को जवाब दिया. राकेश बेदी ने कहा, मैं राजनीति में विश्वास नहीं करता. मुझे लगता है यह सिनेमा है. हर किसी को फिल्म को पसंद या नापसंद करने का हक है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि किसी को भी फिल्म को किसी भी कैटेगरी में डालना चाहिए कि यह सत्ता-समर्थक या सत्ता-विरोधी है. नतीजा यह है कि लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं.

धुरंधर 2 को प्रोपगेंडा कहने वालों को राकेश बेदी का जवाब

आगे उन्होंने कहा, "हाल ही में, इंदिरा गांधी और (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी पर एक फिल्म आई थी. ये फिल्में दो दिन भी नहीं चल पाईं. धुरंधर की लेखन-शैली और पटकथा जबरदस्त है. लोगों ने पहले कभी इतने बड़े पैमाने पर बनी कोई फिल्म नहीं देखी है. उम्मीदें तो पहले से ही थीं, और अब वे पूरी भी हो गई हैं. हर कोई इस फिल्म की बहुत तारीफ कर रहा है. अब तो दिन-रात लगातार इतने सारे शो चल रहे हैं..."

ये भी पढ़ें- Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1: 54 वर्षीय सुपरस्टार पवन कल्याण ने नहीं मानी हार, धुरंधर 2 को हराकर की उस्ताद भगत सिंह ने इतनी ओपनिंग!

राकेश बेदी ने की फैंस से गुजारिश

उन्होंने कहा "अभी जो चल रही है यह एक जबरदस्त दीवानगी है. कम से कम मैंने तो अपने करियर में ऐसा कुछ पहले कभी नहीं देखा. बहुत से लोगों ने किसी फिल्म के लिए इस तरह की दीवानगी, पागलपन और जोश पहले कभी नहीं देखा होगा." आगे राकेश बेदी ने फैंस से गुजारिश की कि वो फिल्म देखने के लिए थिएटर में आएं और क्लाइमैक्स किसी को न बताए.

Advertisement

धुरंधर 2 के बारे में 

धुरंधर 2 या धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जबकि फिल्म के स्पेशल शोज 18 मार्च को रखे गए थे. फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर का सीक्वल है, जिसमें राकेश बेदी के अलावा रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और दानिश अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.  

ये भी पढे़ं- Dhurandhar 2 के बड़े साहब को देख उड़ जाएंगे होश, रणवीर सिंह की फिल्म देख कहेंगे 'ये बड़े साहब नहीं मरे साहब है

Advertisement
Featured Video Of The Day
'रामद्रोहियों' पर होगा बड़ा एक्शन! आखिर कौन है असली 'बड़ी मछली'?
Topics mentioned in this article
 Rakesh Bedi
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 Propaganda Film
Dhurandhar 2 News