चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की पत्नी ने दिया रिएक्शन, बॉलीवुड के लिए कही ये बात

दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें और समय देने की याचिका खारिज कर दी थी. उन पर कुल करीब 9 करोड़ रुपये का बकाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की पत्नी ने दिया रिएक्शन

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के सपोर्ट के लिए आभार जताया है. उन्होंने कहा कि कई लोग उनके पति के साथ खड़े हुए हैं और मदद के लिए आगे आए हैं. राधा ने बुधवार को पीटीआई को दिए बयान में कहा, "सबने उनका साथ दिया है. इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है. जो भी लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया." यह बयान ऐसे समय आया है जब राजपाल यादव ने चेक बाउंस के मामलों में बकाया राशि नहीं चुकाने पर तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. 

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के बाद अब सलमान खान के जीजा को धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ईमेल पर भेजी धमकी!

जानें पूरा मामला

दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें और समय देने की याचिका खारिज कर दी थी. उन पर कुल करीब 9 करोड़ रुपये का बकाया है. ये केस 2010 में उनकी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए ली गई 5 करोड़ रुपये की लोन से जुड़े हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. फिल्म इंडस्ट्री से कई बड़े नामों ने मदद का हाथ बढ़ाया है. सोनू सूद सबसे पहले आगे आए और राजपाल यादव को अपनी आने वाली फिल्म में साइन करने की बात कही, साथ ही साइनिंग अमाउंट एडवांस के रूप में देने की पेशकश की. 

कौन कौन आए सपोर्ट में

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और डेविड धवन जैसे सितारों ने भी संपर्क किया और आर्थिक मदद का भरोसा दिया है. राजपाल के मैनेजर गोल्डी जैन ने 25 साल के रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि कई एक्टर्स, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने मदद की पेशकश की है. यह सिर्फ पैसे की मदद नहीं, बल्कि भावनात्मक और अन्य सपोर्ट भी है. कल उनकी जमानत की सुनवाई होनी है. अगर सब ठीक रहा तो परिवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है. राजपाल यादव कॉमेडी फिल्मों में अपने शानदार किरदारों के लिए मशहूर हैं. एनएसडी से पढ़े इस अभिनेता को इंडस्ट्री का ऐसा साथ मिलना परिवार के लिए बड़ी राहत की बात है. राधा के इस बयान से साफ है कि मुश्किल वक्त में बॉलीवुड परिवार जैसा साथ निभा रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
FIFA में फ्रांस का जलवा! मोरक्को को कुचलकर सेमीफाइल में ली धमाकेदार एंट्री!
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case
Rajpal Yadav In Tihar Jail
Radha Yadav
Ata Pata Laapata