स्टेज पर अपनी बात बोल रहे थे राजपाल यादव, अक्षय कुमार ने बीच में हटाया, बोले- आप ऐसे क्यों बात करते हो...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब राजपाल यादव ने बोलना शुरू किया, तो उन्होंने अक्षय कुमार (पाजी) के प्रति अपना आदर और उनकी ऊर्जा की जमकर सराहना की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्टेज पर अपनी बात बोल रहे थे राजपाल यादव, अक्षय कुमार ने बीच में हटाया

सोमवार को मुंबई में अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला' की प्रेस कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया. इस खास मौके पर अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा और फिल्म की निर्माता एकता कपूर मौजूद रहीं. जैसे ही सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हुआ, मंच पर कुछ ऐसा हुआ जिसने पुराने वायरल वीडियो की यादें ताजा कर दीं और वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब राजपाल यादव ने बोलना शुरू किया, तो उन्होंने अक्षय कुमार (पाजी) के प्रति अपना आदर और उनकी ऊर्जा की जमकर सराहना की.

राजपाल यादव ने कहा, “पाजी, आप वाकई बहुत गंभीर इंसान हैं. मुझे लगता है कि आप इस दुनिया के सबसे गंभीर व्यक्ति हैं. चार बजे उठना, पांच बजे उठना और सात बजे शूटिंग पर ऐसे ताज़गी से पहुंचना जैसे कोई बच्चा… एक ऐसा आदमी जो तीन दशक पूरा कर चुका है और अब चौथे दशक की ओर बढ़ रहा है.”

राजपाल यादव ने आगे कहा, “जब मैंने पाजी को ‘भूत बंगला' में देखा तो मुझे वही ‘भागम भाग' और ‘हेरा फेरी' वाला अक्षय कुमार नजर आया. यकीन मानिए, यह जादू प्रियदर्शन सर का है. चाहे कितने भी बड़े कलाकार हों, परेश सर हों या कोई और यह मेरी चापलूसी नहीं है.”

राजपाल यादव की इन बातों पर चुटकी लेते हुए अक्षय कुमार ने तुरंत उनके बोलने के अंदाज पर मजाकिया तंज कसा. अक्षय कुमार ने हंसते हुए कहा, “आप बात करते हुए ऐसे क्यों लगते हैं जैसे किसी कवि सम्मेलन में आए हों? मतलब, ऐसा लगता है कि आप जब भी बोलते हैं तो पहले से पंक्तियां याद करके आते हैं.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: जब 13 साल पहले अक्षय कुमार ने ऐसे की थी एकता कपूर के नुकसान की भरपाई, चौंक गई थीं एकता कपूर

अक्षय के इस मजाकिया कमेंट पर राजपाल यादव ने भी हंसते हुए जवाब दिया,“मेरी भाषा ही यही है.” इसी बातचीत के दौरान मंच पर व्यवस्था बनाने के लिए अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को इशारा किया और उन्हें दूसरी तरफ जाने के लिए कहा. अक्षय के बार-बार टोकने और जगह बदलने को कहने पर राजपाल यादव ने मुस्कुराते हुए मजेदार शिकायत दर्ज कराई. 

Advertisement

राजपाल ने कहा, “क्योंकि इन्हें यहां कुछ और रखना होता है, इसलिए ये मुझे हर बार हटाते रहते हैं. लेकिन भाई है.” राजपाल का यह बयान सोशल मीडिया पर इसलिए भी चर्चा बटोर रहा है क्योंकि कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को हटाकर एकता कपूर, कनिका मान और प्रियंका चाहर चौधरी को बीच में जगह दी थी. उस समय कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को यह कहते हुए ट्रोल किया था कि उन्होंने राजपाल यादव की बेइज्जती की है.

हालांकि, ‘भूत बंगला' के मंच पर आज जब यह वाकया दोबारा हुआ, तो राजपाल यादव ने अपने मजाकिया अंदाज में यह साफ कर दिया कि अक्षय कुमार उन्हें भले ही हटाते रहें, लेकिन उनके बीच भाई जैसा गहरा रिश्ता है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हिट जोड़ी 14 साल बाद फिर एक साथ काम कर रही है. वहीं, तब्बू भी अक्षय कुमार के साथ करीब 25 साल बाद फिल्म ‘भूत बंगला' में नजर आएंगी. यह फिल्म 16 अप्रैल से सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी, वो भी रात 9 बजे से, क्योंकि फिल्म की रिलीज पेड प्रीव्यू के जरिए हो रही है.

Featured Video Of The Day
चंदा चोरी को लेकर अयोध्या के वकील सड़कों पर, कर डाली बड़ी मांग!
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Akshay Kumar
Bhooth Bangla
Movie Bhooth Bangla
Paresh Rawal