राजपाल यादव की 2 फिल्मों ने कमाए 440 करोड़, अब कोर्ट ने 7 मामलों में सुनाई 21 महीने की जेल, चुकाने होगी ये मोटी रकम

फिल्मों के अलावा राजपाल यादव इस साल अपने चेक बाउंस केस को लेकर काफी सुर्खियों में रहे. दिल्ली हाईकोर्ट में उनका मामला चल रहा था

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फिर से जेल जाएंगे राजपाल यादव, कोर्ट ने सुनाई सजा लगाया 7 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना
NDTV

फिल्मों के अलावा राजपाल यादव इस साल अपने चेक बाउंस केस को लेकर काफी सुर्खियों में रहे. दिल्ली हाईकोर्ट में उनका मामला चल रहा था. राजपाल यादव पर चेक बाउंस से जुड़े सात मामले थे. जिस पर शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. जिसके बाद अब राजपाल यादव को फिर से जेल जाना पड़ेगा. दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के मामलों में उनकी सजा को कायम रखा है. हाईकोर्ट काफी वक्त से दोनों पक्षों के बीच में समझौता कराने की कोशिश कर रहा था.  

ये भी पढ़ें: राम, सीता और हनुमान की कहानी अब दिखेगी 400 स्कूलों में, 'रामायणम' की रिलीज से पहले मेकर्स का मेगा प्लान

21 महीने की सजा

समझौते नाकाम होने के बाद जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने 2 अप्रैल को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने बकाया रकम चुकाने को लेकर राजपाल यादव के बदलते रवैये पर नाराजगी जाहिर की थी. इसके बाद अब दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को चेक बाउंस के सभी सात मामलों में तीन-तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है. ऐसे में देखा जाए तो एक्टर कुल 21 महीने की सजा काटेंगे. कोर्ट ने आदेशानुसार यह सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी, इसलिए उन्हें हर मामले में कुल तीन महीने की ही सजा भुगतनी होगी. 

राजपाल यादव पर जुर्माना

इसके अलावा अदालत ने दिग्गज कॉमेडियन पर हर मामले में 1.05 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है. इस तरह सातों मामलों में कुल जुर्माना 7.35 करोड़ हो गया है. अदालत के आदेश के मुताबिक हर एक मामले में 1 करोड़ 4 लाख 75 हजार शिकायतकर्ता  को और 25 हजार राज्य को अदा किए जाएंगे. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के बर्ताव को संदिग्ध बताया और कहा कि उन्हें रकम चुकाने के कई मौके दिए गए. लेकिन वह अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रहे.

Advertisement

राजपाल यादव की फिल्म

आपको बता दें कि इस साल राजपाल यादव बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी हिट फिल्में दे चुके हैं. पहले वह फिल्म भूत बंगला में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 270 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद राजपाल यादव को फिल्म वेलकम टू द जंगल में देखा गया. यह फिल्म अब तक सिनेमाघरों में 170 करोड़ रुपये कमा चुकी है. इस फिल्म की कमाई की सिलसिला अभी तक लगातार जारी है. 
 

Featured Video Of The Day
राजपाल यादव को फिर जाना होगा जेल... चेक बाउंस केस में दिल्‍ली हाई कोर्ट ने सजा को रखा बरकरार
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav Criminal Case
Rajpal Yadav Case Detaisl
Rajpal Yadav Check Bounce
Bollywood