असरानी के अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हुए राजपाल यादव? क्या थी वो वजह जो चाहकर भी नहीं किए अंतिम दर्शन

राजपाल यादव बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने असरानी से जुड़ी अपनी यादें शेयर कीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजपाल यादव जल्द भूत बंगला में नजर आने वाले हैं
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं. पहले वह अपने चेक बाउंस केस को लेकर खबरों में रहे अब उनकी आने वाली फिल्म भूत बंगला लगातार सुर्खियों में है. ये फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी रिलीज डेट टाली गई हालांकि नई तारीख को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. हाल में अपनी फिल्म की प्रमोशन के चलते एक बातचीत में राजपाल यादव ने बताया कि भूत बंगला की शूटिंग के दौरान और इसके बाद उन्होंने अपने दो खास लोगों को खो दिया.

राजपाल यादव ने बताया कि शूटिंग के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था और जैसे ही फिल्म का काम पूरा हुआ कुछ समय बाद फिल्म में उनके साथ काम कर चुके असरानी भी इस दुनिया को अलविदा कह गए.

यह भी पढ़ें: Netflix Top 10 Movies: बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर धुरंधर और बॉर्डर 2 को धूल चटा गई ये फिल्म

राजपाल यादव ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने असरानी के साथ खाना खाया, बातचीत की, हंसी मजाक किया लेकिन वे उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सके. ऐसा इसलिए क्योंकि उस वक्त उन्हें एक बेटे का फर्ज निभाना था. राजपाल यादव ने कहा, एक तरफ फिल्म की शूटिंग चल रही थी और दूसरी तरफ मेरे पिताजी आईसीयू में थे. पिताजी की मौत इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. फिल्म खत्म हुई ये बुरी खबर मिली. असरानी सर के साथ खाना खाया पर उनकी अंतिम यात्रा में नहीं पहुंच पाया क्योंकि उस वक्त मैं अपने घर पर था.

Advertisement

"असरानी अमर हैं" 

राजपाल यादव ने असरानी के सिमेमा का शिक्षक और महान कलाकार कहा. उन्होंने कहा, मैंने बचपन से उन्हें देखा है और बाद में कई फिल्मों में उनके साथ काम भी किया. सच में जहां भी असरानी  सर होते थे पूरी युनिट कह सकती है कि वे माहौल को रोशन कर देते थे. असरानी सर अमर हैं. अगर पिछले 100 सालों के 100 नामों की लिस्ट बनाई जाए तो असरानी सर उनमें सबसे अहम दिग्गजों में से एक होंगे.

यह भी पढ़ें: Video: कॉमेडियन सुनील पाल के साथ बदतमीजी! पहले स्टेज पर बुलाकर दिया गुलदस्ता फिर यूं किया अपमान

Featured Video Of The Day
Baba Ramdev Exclusive: सुप्रीम कोर्ट से माफी वाले सवाल पर क्यों भड़क उठे बाबा रामदेव?