राजपाल यादव ने लिया बड़ा फैसला, अब इन फिल्मी सितारों का कर्ज उतारेंगे कॉमेडियन

Rajpal Yadav Repay Debt: राजपाल यादव बीते दिनों अपने नौ करोड़ रुपये के कर्ज को लेकर काफी सुर्खियों में थे. इस कर्ज की वजह से उन्हें कुछ दिनों के लिए तिहाड़ जेल में काटने पड़े थे. जिसके बाद बॉलीवुड सहित फैंस राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rajpal Yadav Repay Debt: राजपाल यादव लौटाएंगे मदद का पैसा

Rajpal Yadav Repay Debt: राजपाल यादव बीते दिनों अपने नौ करोड़ रुपये के कर्ज को लेकर काफी सुर्खियों में थे. इस कर्ज की वजह से उन्हें कुछ दिनों के लिए तिहाड़ जेल में काटने पड़े थे. जिसके बाद बॉलीवुड सहित फैंस राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए. सभी ने अपनी इच्छा अनुसार दिग्गज एक्टर की आर्थिक मदद की और जेल से निकलावा. अब राजपाल यादव ने मदद के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री और देशभर के लोगों का प्यार और आर्थिक सहयोग उन्हें इस मुश्किल वक्त में आगे बढ़ने की ताकत देता रहा.

ये भी पढ़ें: कराची में आखिर कहां है दाऊद इब्राहिम का असली घर, क्या है धुरंधर 2 के 'व्हाइट हाउस 13, क्लिफ्टन' की कहानी

क्या बोले राजपाल यादव

राजपाल यादव ने कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में अपनी भावनाएं शेयर कीं. उन्होंने कहा, “पूरे देश से, बल्कि दुनिया से आशीर्वाद मिल रहे थे. मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, बच्चे, बुजुर्ग, युवा और संतों से इतना प्यार मिला जैसे फीफा वर्ल्ड कप में गोल हो रहे हों.” राजपाल यादव ने आगे कहा कि यह प्यार हमेशा बना रहे. उन्होंने वादा किया कि वे इस कर्ज को पूरी जिंदगी चुकाने की कोशिश करेंगे कभी आंखों में अंजन बनकर, कभी दांतों में मंजन बनकर और कभी मनोरंजन देकर लोगों का दिल जीतकर.

इन सितारों के किया शक्रिया

अभिनेता ने खास तौर पर कुछ लोगों का नाम लेकर शुक्रिया अदा किया. उन्होंने अपने “भाई” सोनू सूद, तेज प्रताप यादव जी और राव इंदरजीत सिंह जी का जिक्र किया. साथ ही बच्चों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी पिग्गी बैंक तोड़कर मदद की. राजपाल ने बताया कि वे सभी मदद करने वालों की पूरी बैंक डिटेल निकाल रहे हैं. एक रुपये से लेकर एक करोड़ तक. हर योगदान को मैच करके सम्मान के साथ लौटाने की योजना बना रहे हैं. वे कुल रकम भी सार्वजनिक रूप से बताएंगे.

Advertisement

सबका उधार लौटाएंगे

फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्यों ने इस मुश्किल समय में राजपाल यादव के साथ खड़ा होने का फैसला किया. सोनू सूद ने न सिर्फ आर्थिक मदद की बल्कि उन्हें अपनी फिल्म में काम देने का भी वादा किया. तेज प्रताप यादव और राव इंदरजीत सिंह जैसे लोगों ने भी आर्थिक सहयोग दिया. कुछ रिपोर्ट्स में सलमान खान और अजय देवगन जैसे नाम भी सामने आए, हालांकि राजपाल ने ज्यादातर लोगों के नाम गोपनीय रखने की कोशिश की है. राजपाल यादव ने कहा कि इस प्यार और सहानुभूति की वजह से वे आज जिंदा हैं. उन्होंने मदद करने वालों की जिंदगी हमेशा खुशहाल रहने की दुआ की और कहा कि इन लोगों ने उनकी दुनिया फिर से बसाने की कोशिश की.

Featured Video Of The Day
Ram Mandir Chori Case में आज SC में बड़ी सुनवाई!; टिन्नू यादव की रिमांड और SIT जांच पर टिकीं नजरें
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav Debt Case
Rajpal Yadav Debt
Sonu Sood
Tej Pratap