‘लंगूर को मिल गई हूर’- 10 साल छोटी पत्नी को लेकर राजपाल यादव ने कही दिल की बात, कॉमेडियन को याद आई खुद की लव स्टोरी

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी राधा के साथ उम्र के अंतर को लेकर खुलकर बात की और अपने रिश्ते की खासियत साझा की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
‘लंगूर को मिल गई हूर’- 10 साल छोटी पत्नी को लेकर राजपाल यादव ने कही दिल की बात

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी राधा के साथ उम्र के अंतर को लेकर खुलकर बात की और अपने रिश्ते की खासियत साझा की. राजपाल यादव ने बताया कि उनकी पत्नी राधा उनसे करीब 10 से 12 साल छोटी हैं. इस उम्र के अंतर को लेकर शुरुआत में उनके परिवार और दोस्तों को काफी हैरानी हुई थी. कई लोग उनसे सवाल भी करते थे कि आखिर उन्होंने राधा का दिल कैसे जीता. 

ये भी पढ़ें: 86 की उम्र में भी काम करने को मजबूर बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन, दिनेश हिंगू बोले- इलाज के लिए पैसे चाहिए

उम्र का अंतर नहीं बना बाधा

हाल ही में शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में राजपाल यादव ने हिस्सा लिया. एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें हमेशा लगता था जैसे “लंगूर को हूर मिल गई.” उन्होंने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात कनाडा के कैलगरी में हुई थी और वहीं से उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. राजपाल यादव ने यह भी कहा कि उम्र का अंतर उनके रिश्ते में कभी बाधा नहीं बना. उनके अनुसार, दोनों के बीच अच्छी बातचीत और समझ ही उनके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि राधा पांच भाषाएं जानती हैं और कई मामलों में उनसे ज्यादा समझदार हैं.

Advertisement

राजपाल यादव और राधा की शादी

एक्टर ने यह भी शेयर किया कि राधा उनके जीवन के फैसलों में अहम भूमिका निभाती हैं. वह उनके कपड़े से लेकर खर्च तक कई चीजें संभालती हैं और उन्हें उन पर पूरा भरोसा है. बता दें कि राजपाल यादव ने साल 2003 में राधा से शादी की थी और दोनों की यह शादी एक दशक से ज्यादा समय से मजबूत बनी हुई है. इस रिश्ते में आपसी सम्मान और समझ को वे सबसे अहम मानते हैं. 

Featured Video Of The Day
सनातन समाजवाद पर डिबेट, क्यों भिड़ गए सपा प्रवक्ता-धर्मगुरू?
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav Wife
Radha
Rajpal Yadav Wife Radha
Rajpal Yadav Love Story