राजपाल यादव ने सबसे पहले मदद को आगे आए सोनू सूद को सुनाई खरी खोटी- बोले- कृपया गलतफहमी दूर करें

राजपाल यादव के 9 करोड़ चेक बाउंस केस में जेल जाने के बाद एक्टर सोनू सूद मदद के लिए सबसे पहले आगे आए थे और उन्हें काम दिलाकर मदद करने की गुजारिश की थी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव ने सोनू सूद की मदद पर सुनाई खरी खोटी
नई दिल्ली:

राजपाल यादव पिछले दिनों 9 करोड़ चेक बाउंस केस के चलते चर्चा में रहे थे. वहीं सोनू सूद वह पहले एक्टर थे, जो उनकी मदद के लिए आगे आए थे. वहीं उनके लिए काम की गुजारिश की थी. लेकिन अब जेल से रिहा होने के बाद काम पर लौटे राजपाल यादव ने सोनू सूद के काम मांगने वाले बयान पर रिएक्शन दिया है. स्क्रीन से बात करते हुए सोनू सूद के काम देने वाले कमेंट पर राजपाल ने कहा, “कृपया ये गलतफहमी दूर कर लीजिए कि मुझे बार-बार काम मांगना पड़ता है. काम मांगने में कोई शर्मिंदगी नहीं है. मैं अपने काम से ही जीता हूं, सिनेमा मेरा पैशन है, और मैं ऐसे काम करता हूं कि मुझे चार गुना ज्यादा काम मिल जाता है. मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं. काम मुझे ढूंढने नहीं आता, पिछले 11 साल से ये मेरे साथ ही जी रहा है.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव को सोनू सूद का करारा जवाब, दबंग एक्टर ने की 'गलतफहमी' दूर, बोले- मैंने कभी नहीं कहा उसे काम की जरूरत

राजपाल यादव के पास हैं ये फिल्में और वेब सीरीज

आगे राजपाल यादव ने कहा, मैं इस साल की पहली फिल्म प्रियनजी (प्रियदर्शन जी) के साथ भूत बंगला कर रहा हूं. इसके बाद वेलकम टू द जंगल है, जिसमें 27 एक्टर्स हैं. फिर हैवान है, जिसमें मैं छोटा सा लेकिन अमेजिंग रोल कर रहा हूं. मेरे पास दो वेब सीरीज है और दो दूसरी फिल्में हैं, जिसके बारे में मैं अभी बात नहीं कर सकता. 

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव ने 'खराब एजुकेशन' वाले बयान पर की प्रियदर्शन की आलोचना, बोले- वह मुझे नहीं जानते

सोनू सूद ने कही थी ये बात

राजपाल यादव जब जेल गए थे तो एक्स पर सोनू सूद ने लिखा, 'राजपाल यादव हमारी इंडस्ट्री के एक गिफ्टेड एक्टर हैं जिन्होंने सालों तक शानदार काम किया है. कभी-कभी जिंदगी अन्याय करती है, टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि टाइमिंग की वजह से. वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मुझे लगता है कि यह वह पल है जब हम सभी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, कोस्टार एक साथ खड़े हों. एक छोटी सी साइनिंग अमाउंट, जो आगे के काम के बदले एडजस्ट होगी. यह चैरिटी नहीं बल्कि सम्मान है. जब हमारा कोई साथी मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. इसी तरह हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं.' 

Advertisement

जेल से रिहा होने से पहले भी शेयर किया था पोस्ट

इतना ही नहीं जब राजपाल यादव की कोर्ट में सुनवाई थी तो सोनू सूद ने एख्स पर पोस्ट शेयर किया था और लिखा था, "आज हमारे भाई राजपाल यादव भाई के लिए एक अहम दिन है. प्रार्थना है कि चीजें सही दिशा में आगे बढ़ें और उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं. वह एक रेयर टैलेंट और एक शानदार इंसान हैं. चलो इस मोमेंटम को खत्म नहीं होने देते, हम उनके साथ खड़े हैं और जब तक चीजें ठीक नहीं हो जातीं, तब तक चलते रहेंगे."

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव भी यूट्यूब से कमाएंगे पैसा! दो वीडियो में बताई 5 से 8 करोड़ के कर्ज की कहानी, हो गए इतने सब्सक्राइबर्स 

Advertisement
Featured Video Of The Day
गठबंधन में 'बड़े भाई' की कशमकश!; कांग्रेस ने मांगी आधी सीटें
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Sonu Sood
 Rajpal Yadav On Sonu Sood
 Rajpal Yadav Upcoming Movies