Exclusive: राजपाल यादव के साथ हुआ षड़यंत्र, वकील ने खोली केस की पोल, कहा- कौन लेता है 60 परसेंट ब्याज

राजपाल यादव के वकील पहले भी कर्ज देने वाले की मंशा पर सवाल उठा चुके हैं और अब एक बार फिर उन्होंने खुलकर कहा है कि ये राजपाल के खिलाफ एक षड़यंत्र रचा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजपाल यादव के साथ हुआ षड़यंत्र

राजपाल यादव बीते दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे. बाद में कोर्ट से उन्हें जमानत मिली. कर्ज ना चुका पाने के चलते तिहाड़ जेल में बंद राजपाल को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी. अपनी 2012 की फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़े 9 करोड़ रुपये के लंबे समय से चल रहे कर्ज के मामले में वह जेल गए थे. इस बीच राजपाल को कर्ज देने वाले उद्योगपति ने मीडिया के सामने रोते हुए कहा कि वह भी लाचार थे, उनकी मंशा राजपाल को जेल भेजने की नहीं थी. इधर राजपाल के वकील पहले भी कर्ज देने वाले की मंशा पर सवाल उठा चुके हैं और अब एक बार फिर उन्होंने खुलकर कहा है कि ये राजपाल के खिलाफ एक षड़यंत्र रचा गया है.

‘राजपाल को फंसाने की मंशा'

राजपाल यादव के वकील भास्कर उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इस बात का खंडन करने आया हूं कि वो झूठ फैला रहा है उसकी मंशा पैसे लेने की नहीं थी बल्कि जेल भेजवाने की थी. ये आरोप राजपाल के वकील ने उद्योगपति माधव गोपाल अग्रवाल पर लगाया है, जिन्होंने राजपाल को 5 करोड़ का लोन दिया था.

60 प्रतिशत का लिया ब्याज 

भास्कर ने कहा कि अग्रवाल अपने इंटरव्यू में बोल रहे हैं कि हम उन्हें कभी जेल पहुंचाना नहीं चाहते थे. यह सब उनका झूठ है. उनकी मंशा राजपाल यादव को जेल भेजने की ही थी. उन्होंने एक्टर के खिलाफ षड़यंत्र रचा है. भास्कर ने आगे कहा कि उन्होंने 5 करोड़ का लोन दिया और उसके बदले 8 करोड़ रुपए लिए. यानी 60 प्रतिशत का ब्याज. बताइए कहां इतना ब्याज लगता है. अग्रवाल रो-रो कर कह रहे हैं कि उनका भी लोन चलता है. वो बताएं कि किस बैंक में वह 60 प्रतिशत का ब्याज भर रहे हैं. वकील ने कहा कि यह पैसे के लेन-देन का मामला है ही नहीं ये तो बस राजपाल यादव के खिलाफ षड़यंत्र है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन हैं Aishwarya Desai? 'स्पिरिट' के पोस्टर विवेक ओबरॉय के साथ दिखीं मिस्ट्री गर्ल, रणवीर के साथ दे चुकी हैं हिट, देखें 5 तस्वीरें

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डायरेक्टर सौरभ पांडे ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav News
Rajpal Yadav Latest
Rajpal Yadav Press Conference