राजपाल यादव की छोटी बिटिया बजरंगी भाईजान की मुन्नी से भी है क्यूट, मासूमियत देख कहेंगे- 'बेटा ऐसी ही रहना'

राजपाल यादव की जिंदगी में फिर से मुस्कराहटें लौटने लगी है. उनकी तीन बेटियां उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं. खासकर छोटी बेटी रेहांशी उर्फ रेहू अपनी मासूमियत और क्यूटनेस से सबका दिल जीत लेती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव की क्यूट बिटिया से मिले हैं आप?
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) बीते दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजरे. उन्हें कर्ज से बाहर निकालने के लिए मदद के कई हाथ आगे आए. फिलहाल राजपाल जेल से बाहर हैं और एक बार फिर काम पर लौट आए हैं. इसके साथ ही अपने परिवार के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताया. वह वापस नॉर्मल लाइफ में अपने काम और परिवार के पास लौट आए हैं. उनकी जिंदगी तीन प्यारी सी बेटियों की मुस्कान से गुलजार है. बॉलीवुड में अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग से पहचान बनाने वाले राजपाल यादव पर्दे पर भले ही लोगों को खूब हंसाते हों. लेकिन असल जिंदगी में वो एक बेहद जिम्मेदार और परिवार से जुड़े इंसान हैं. वो अक्सर अपनी बेटियों के साथ अपने फोटो वीडियोज भी शेयर करते हैं. जिसमें पापा बेटी की खास बॉन्डिंग साफ दिखती है. खासतौर से उनकी छोटी बेटी के साथ.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के 15 बच्चों की देखभाल करने वाली राधा भाभी की 10 फोटो, भतीजी की शादी में पति के साथ यूं मिलाया कंधे से कंधा

राजपाल यादव की बेटी क्यूटनेस में सब पर भारी

राजपाल यादव की सबसे छोटी बेटी रेहांशी का जन्म 2018 में हुआ था. रेहांशी को राजपाल यादव प्यार से रेहू बुलाते हैं. अक्सर राजपाल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रेहांशी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. इन फोटोज में रेहांशी की स्माइल दिल जीत लेने वाली होती है. उनकी क्यूटनेस देख उन्हें प्यार करने का मन करता है और मासूमियत देख दुआएं अपने आप ही निकलने लगती हैं. रेहांशी वाकई इतनी प्यारी हैं कि आप बजरंगी भाई जान की छोटी सी मुन्नी को भी भूल जाएं.

Advertisement

लाइमलाइट से दूर रहती हैं राजपाल यादव की बेटियां

रेहांशी की बड़ी बहन हर्षिता को घर में हनी कहा जाता है. वो फिलहाल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं. राजपाल और राधा अपनी दोनों बेटियों को लाइमलाइट से दूर रखकर एक नॉर्मल और सिक्योर माहौल देना चाहते हैं. राजपाल की बड़ी बेटी ज्योति उनके पहली शादी से हैं. ज्योति अब शादीशुदा हैं और अपनी अलग जिंदगी में खुश हैं. राजपाल यादव के लिए उनकी तीनों बेटियां ही उनकी असली दुनिया हैं और वह हर मंच पर यह बात गर्व से कहते हैं कि एक पिता के रूप में वही उनकी सबसे बड़ी पहचान है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG | Hormuz से भारत आई LPG गैस | War News | Netanyahu