राजपाल यादव की मदद शुरू, इस शख्स ने दिए 1 करोड़ 11 लाख, बाकी रह गए इतने करोड़

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में अब एक नई उम्मीद की किरण दिखी है. सोशल मीडिया पर राजपाल यादव की पीड़ा देखकर कई लोग आगे आए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अब मिनटों में उतर जाएगा राजपाल यादव का कर्ज

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में अब एक नई उम्मीद की किरण दिखी है. सोशल मीडिया पर राजपाल यादव की पीड़ा देखकर कई लोग आगे आए हैं. पहले एक्टर सोनू सूद ने उनकी मदद का वादा किया था, अब जैम म्यूजिक (Gem Tunes) के प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत यादव ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने राजपाल यादव की कलाकार की तारीफ करते हुए उनके लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. इंद्रजीत सिंह ने जैम ट्यून्स फैमिली की ओर से राजपाल यादव को 1 करोड़ 11 लाख रुपये (₹1,11,00,000) की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव ही नहीं फिल्म बनाने के चक्कर में दिवालिया हो चुका है ये मशहूर कॉमेडियन, बैंक बैलेंस हुआ था 0

मुश्किल समय में राजपाल यादव 

उन्होंने सोशल मीडिया पर राजपाल यादव के लिए लिखा, 'सोशल मीडिया के माध्यम से हमें राजपाल यादव जी की पीड़ा और वेदना के बारे में जानकारी मिली. यह जानकर मन अत्यंत व्यथित हुआ. राजपाल यादव जी न केवल एक महान कलाकार हैं, बल्कि एक अच्छे और सच्चे इंसान भी हैं. ऐसे कठिन और दुखद समय में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम मानवता के नाते उनके और उनके परिवार के साथ खड़े हों.

Advertisement

लीगल टीम से की मदद

राव इंद्रजीत यादव ने आगे लिखा, 'मैं, जैम ट्यून्स फैमिली की ओर से राजपाल भाई को ₹1,11,00,000/- (एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये) की सहायता प्रदान कर रहा हूं. हमारी ई- विजन की लीगल. टीम इसमें लग गई है . मैं समस्त भारतवासियों से भी विनम्र अपील करता हूं कि इस दुख की घड़ी में आगे आकर उनकी यथासंभव सहायता करें और उनके परिवार को संबल दें.' आपको बता दें कि राजपाल यादव ने हाल ही में चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है. गौरतलब है कि इंद्रजीत सिंह एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के अलावा हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है. UAE से बैठकर अपना पूरा नेटवर्क चलाता वो कॉरपोरेट और प्राइवेट फाइनेंसरों के बीच डील सेटर है.

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चुराया, शेयर में लगाया, वक्फ में हिंदुओं की एंट्री!
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav Cheque Bonus Case
Rajpal Yadav News
Rajpal Yadav Update
Rajpal Yadav Case