अब जल्द जेल से बाहर होंगे राजपाल यादव? सलमान खान से लेकर अजय देवगन आए मदद के लिए आगे

Rajpal Yadav cheque bonus case: अब उनके मैनेजर गोल्डी ने पहला बयान दिया है. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री उनके साथ मजबूती से खड़ी है. सोनू सूद के बाद अब सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन, गुरमीत चौधरी, गुरु रंधावा जैसे कई बड़े नाम आगे आए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अब जल्द जेल से बाहर होंगे राजपाल यादव?

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों एक पुराने कानूनी मामले के कारण तिहाड़ जेल में हैं. 5 फरवरी 2026 को उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर सरेंडर किया था. यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा है, जिसमें लगभग 9 करोड़ रुपये का बकाया बताया जा रहा है. यह कर्ज राजपाल यादव ने साल 2010 में उनकी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए लिया गया था, लेकिन फिल्म फ्लॉप होने के बाद रकम नहीं चुका पाए, जिससे ब्याज और पेनल्टी बढ़ गई. कोर्ट ने कई बार समय मांगे जाने के बावजूद राजपाल यादव को अंत में राहत नहीं दी और 6 महीने की सजा सुनाई. सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने भावुक होकर कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और कोई दोस्त भी मदद के लिए नहीं है.

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव की मदद शुरू, इस शख्स ने दिए 1 करोड़ 11 लाख, बाकी रह गए इतने करोड़

ये एक्टर राजपाल यादव की मदद के लिए आए आगे

अब उनके मैनेजर गोल्डी ने पहला बयान दिया है. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री उनके साथ मजबूती से खड़ी है. सोनू सूद के बाद अब सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन, गुरमीत चौधरी, गुरु रंधावा जैसे कई बड़े नाम आगे आए हैं. गोल्डी ने अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस में कहा, "बहुत से लोग राजपाल भाई की मदद के लिए सामने आए हैं. सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद जैसे एक्टर्स ने सपोर्ट किया है. डेविड धवन से भी बात हुई, उन्होंने भी मदद की. राजपाल भाई इस एकजुटता की बहुत तारीफ कर रहे हैं."

बेल पर होगी सुनवाई 

उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री इस बार मजबूती से साथ दे रही है, लेकिन ऐसे बड़े लेन-देन में समय लगता है. मैनेजर ने उम्मीद जताई कि 12 फरवरी 2026 को बेल की सुनवाई है और अर्जी दाखिल कर दी गई है. वे आशा कर रहे हैं कि जल्द ही राजपाल यादव बाहर आ जाएंगे. परिवार भी मजबूत रहने की कोशिश कर रहा है और फरवरी के आखिरी हफ्ते में घर पर एक फंक्शन प्लान है, सब चाहते हैं कि तब तक वे रिहा हो जाएं. यह घटना दिखाती है कि मुश्किल वक्त में बॉलीवुड फैमिली एक-दूसरे का साथ निभा रही है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या हनुमानगढ़ी में पढ़ी गई थी नमाज? पूर्व DGP बृजलाल ने बताया सच
Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav Cheque Bonus Case
Rajpal Yadav News
Rajpal Yadav Update
Rajpal Yadav Case