राजेश खन्ना और आशा भोसले का 56 साल पुराना सदाबहार रोमांटिक गाना, हर शाम को रंगीन बना देती है किशोर कुमार की आवाज

राजेश खन्ना और आशा भोसले का 56 साल पुराना रोमांटिक गाना आज भी सदाबहार है, जिसे किशोर कुमार की आवाज ने आज भी जिंदा रखा है. इस गाने को सुनते ही उदास लगने वाली शाम भी हसीन और रंगीन हो जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
56 साल पुराना किशोर कुमार का सदाबहार गाना, आशा पारेख और राजेश खन्ना का रोमांस
YouTube

राजेश खन्ना 70 के दशक के वो सुपरस्टार हैं, जिन्होंने लगातार 13 हिट फिल्में 3 साल में देकर इतिहास रच दिया. उन्होंने हेमा मालिनी, आशा पारेख, शर्मिला टैगोर और मुमताज के साथ कई हिट फिल्में दीं, जिसमें से एक 56 साल पुरानी फिल्म भी थी, जो 70 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म है. वहीं उस साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसके 7 गानों को फैंस ने काफी पसंद किया. लेकिन एक गाना ऐसा है, जो आज भी हर शाम को रंगीन कर देता है. इस गाने को किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने गाया था और आरडी बर्मन ने कंपोज किया था. हम बात कर रहे हैं 1970 में रिलीज हुई फिल्म कटी पतंग की, जिसे शक्ति सामंत ने डायरेक्ट किया था. जबकि राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), आशा पारेख (Asha Parekh), प्रेम चोपड़ा और बिंदू लीड रोल में थे. यह साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में शामिल रही थी, जिसके गाने ये शाम मस्तानी, प्यार दीवाना होता है, ये जो मौहब्बत है, आज ना छोड़ेंगे, मेरा नाम शबनम है, जिस गली में तेरा घर, ना कोई उमंग है शामिल है. 

ये भी पढ़ें- 29 साल पुराना गाना, जिसके बिना अधूरी थी 90s की शादी, तारे बने बाराती, कुमार सानू-जसपिंदर की दिल छू लेने वाली आवाज

किशोर कुमार की आवाज का चला जादू

किशोर कुमार ने इस फिल्म के 4 गानों को आवाज दी, जिनमें प्यार दीवाना होता है, ये जो मौहब्बत है, आज ना छोड़ेंगे और ये शाम मस्तानी शामिल है. लेकिन जो गाना 56 साल बाद भी लोगों की जुबां पर रहता है वह है ये शाम मस्तानी, जिसके बोल इस प्रकार हैं. 

Advertisement

ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए
मुझे डोर कोई खींचे, तेरी ओर लिए जाए
दूर रहती है तू, मेरे पास आती नहीं
होंठों पे तेरे कभी प्यास आती नहीं
ऐसा लगे जैसे कि तू हंस के जहर कोई पिए जाए

आरडी बर्मन ने किया कंपोज 

किशोर कुमार और आशा पारेख पर फिल्माया गया गाना ये शाम मस्तानी को किशोर कुमार ने गाया था. जबकि आर.डी. बर्मन ने इसका म्यूजिक कंपोज किया था. आनंद बख्शी ने गीत के बोल लिखे थे. गाने को नैनीताल (उत्तराखंड) की पहाड़ियों और वादियों में शूट किया गया था, जो गाने की खूबसूरती को और बढ़ा देता है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- करिश्मा-सैफ का 27 साल पुराना रोमांटिक गाना, करीना कपूर ने किया शेयर, कहा- कौन जानता था सैफू अपनी सिस्टर इन लॉ के साथ डांस करेगा

Featured Video Of The Day
सीटों पर सपा का 'शक्तिप्रदर्शन' ओवैसी-चंद्रशेखर किसके लिए चैलेंज?
Topics mentioned in this article
Yeh Sham Mastani
Rajesh Khanna
Asha Parekh
Kishore Kumar
Kati Patang

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं