राजपाल यादव की एक बात ने सोनू सूद की अच्छाई पर फेर दिया पानी, KRK ने सोनू पर कसा तीखा तंज

राजपाल यादव ने सोनू सूद पर कमेंट कर एक अलग ही चर्चा शुरू कर दी है. ऐसे में कुछ लोग उन्हीं पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोगों को सोनू सूद की नियत पर शक हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव और सोनू सूद विवाद पर क्या बोले केआरके?
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव नाम पिछले एक महीने से चर्चा में है. पहले राजपाल यादव का सरेंडर उसके बाद उनकी लिए लगी मदद की लाइन कुल मिलाकर कोई ऐसा दूसरा मार्केट में आ ही नहीं पाया जो राजपाल यादव की लाइमलाइट लूट पाया हो. राजपाल यादव जेल गए तो एक ओपीनियन बना कि शायद उन्हें फाइनेंशियल मदद की जरूरत है. फिर क्या था इंसानियत के फरिश्ते का टैग हासिल कर चुके सोनू सूद सबसे पहले आगे आए. राजपाल यादव को काम ऑफर किया. एडवांस पेमेंट दी और दूसरे मेकर्स से भी अपील की कि एक अच्छे आर्टिस्ट को इस तरह सपोर्ट किया जाए. सोनू सूद की इस पहल के बाद कई लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सोनू सूद बड़ी गलती कर बैठे. 

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव ने सबसे पहले मदद को आगे आए सोनू सूद को सुनाई खरी खोटी- बोले- कृपया गलतफहमी दूर करें

राजपाल यादव की मदद कर सोनू सूद ने की बड़ी गलती?

शुरुआत में तो ऐसा लग रहा था कि सोनू सूद जिस तरह से सभी की मदद के लिए आगे आते आए हैं उसी तरह राजपाल यादव के लिए भी आए लेकिन जब से राजपाल यादव जेल से बाहर आकर मुंबई लौटे हैं पूरी तस्वीर ही बदल गई है. राजपाल यादव ने सोनू सूद पर ही तंज कस दिया. राजपाल यादव का कहना था कि उन्हें सोनू सूद से चार गुना ज्यादा काम मिलता है और अभी उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं.

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी की बेटी 10 साल की उम्र में बनी मां-बाप का सहारा, शुरू किया खुद का बिजनेस, बेटों को हो रही कमाऊ बहन से जलन?

Advertisement

राजपाल ने कहा, आप ये गलतफहमी दूर कर लें कि मुझे काम नहीं मिल रहा. कॉमेडी स्टार के इस रिएक्शन और तल्खी ने लोगों को हैरान कर दिया. इस बीच केआरके ने इसे एक अलग ही रंग दे दिया. केआरके ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर सोनू सूद की पहल को स्टंट बता दिया.

Advertisement

केआरके ने लिखा, राजपाल यादव ने सोनू सूद के 'एक्टर को काम दें' स्टंट को लताड़ लगाई है. उन्होंने कहा, मुझे तुमसे 4 गुना ज्यादा काम मिलता है. तो आप ये गलतफहमी दूर करलें कि मुझे काम नहीं मिल रहा है. इतना लिखते हुए केआरके ने सोनू सूद को टैग किया और सवाल पूछा खुश हो अब? इसके साथ दो लाफ्टर इमोजी लगा दिए. केआरके की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अब कुछ लोग सोनू सूद का साथ दे रहे हैं तो वहीं कुछ राजपाल यादव को सपोर्ट कर रहे हैं. एक ने लिखा, तभी कहते हैं भलाई का जमाना नहीं है. एक ने कमेंट किया, सोनू सूद मेरी मदद करते तो मैं कभी ऐसा नहीं करता. एक यूजर ने लिखा, सोनू सूद फ्री में क्रेडिट लेता रहता है.

यह भी पढ़ें: दुबई में फंसी सिंगर की 6 साल की बेटी का दिल चीरने वाला मैसेज, पापा आप परेशान मत हो कुछ हुआ तो मैं...

Topics mentioned in this article
Rajpal Yadav
Sonu Sood
Rajpal Yadav On Sonu Sood
Rajpal Yadav Upcoming Movies
Rajpal Yadav Bail Hearing