Raja Shivaji Review: सलमान खान का एक डायलॉग रितेश देशमुख पर भारी, फैंस ने दिया राजा शिवाजी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू

Raja Shivaji Review In Hindi: रितेश देशमुख की मचअवेटेड फिल्म राजा शिवाजी सिनेमाघरों में 1 मई 2026 को रिलीज हो गई है, जिसमें सलमान खान का कैमियो देखने को मिला है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Raja Shivaji Review सलमान खान के राजा शिवाजी कैमियो पर फैंस की टिकी नजरें
नई दिल्ली:

रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और अभिनीत मचअवेटेड ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित एक ऐतिहासिक महाकाव्य है, जिसे लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही थी. लेकिन अब फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले एक्स यूजर्स ने रिव्यू दे दिया है. जबकि फैंस की नजरें तो सलमान खान के कैमियो पर टिक गई हैं, जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

सलमान खान के कैमियो ने खींचा ध्यान

एक्स यूजर ने फिल्म की तारीफ की है. जबकि सलमान खान की जीवा महाल के किरदार की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, सलमान खान जीवा महल के रोल में राजा शिवाजी में. रितेश देशमुख ने सलमान खान की इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस दिखाई है. क्या धमाकेदार कैमियो है. दूसरे यूजर ने लिखा, सुपरस्टार सलमान खान का पावरफुल कैमियो राजा शिवाजी में. इसकी उम्मीद नहीं थी. 

ये भी पढे़ं- सनी देओल ने शेयर किया धर्मेंद्र की उस फिल्म का वीडियो, जो 50 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली, बनीं 70s की छठी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

सलमान खान ने राजा शिवाजी में की थी कैमियो की गुजारिश

Advertisement

रितेश देशमुख ने हाल ही में रिलीज से पहले सलमान खान के कैमियो पर बात की थी. उन्होंने कहा, मैं उनके पास फिल्म लेकर नहीं कहा था. हम नए साल पर साथ थे. उन्होंने मुझसे पूछा कि फिल्म की शूटिंग कब कर रहे हो. तो मैंने कहा, इस महीने से. उन्होंने कहा, मैं कौनसा रोल कर रहा हूं. वहीं एक्टर ने बताया कि उन्होंने उनके लिए कोई रोल नहीं रखा था. इस पर उन्होंने कहा, नहीं नहीं नहीं तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते. मुझे इसमें रहना है. ‘फिल्म में मेरा भी कोई रोल होना चाहिए.' फिर एक रोल मिला.  और सलमान खान भी इस फिल्म का हिस्सा बन गए. 

राजा शिवाजी के बारे में

रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित फिल्म 'राजा शिवाजी' में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं. 'राजा शिवाजी' 1 मई को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है. जबकि सलमान खान का स्पेशल कैमियो देखने को मिला है.  

Advertisement

ये भी पढे़ं- 1990 में दो हफ्ते में ये दो फिल्में हुईं रिलीज, कहानी सेम, एक्टर्स अलग, जानें क्या हुआ बॉक्स ऑफिस पर हाल

Featured Video Of The Day
NDTV Exclusive | Bulldozer Action से Bengal और UP तक...Himachal के CM Sukhu का बेबाक इंटरव्यू